आबकारी की ताबड़तोड़ छापेमारी,10 लीटर कच्ची शराब व 50 किलो लहन नष्ट किया
लखनऊ। आगामी त्योहारों को देखते हुए आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया। गुरुवार को विभाग ने शहर के कई इलाकों में शराब की दुकानों का अचानक निरीक्षण किया और संदिग्ध जगहों पर छापेमारी की।
जिला आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह सचान ने बताया कि आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 मलिहाबाद अखिलेश चौधरी ने स्टाफ व रहीमाबाद पुलिस फोर्स के साथ थाना रहीमाबाद क्षेत्र के औलियाखेड़ा गांव व उसके आसपास संदिग्ध स्थलों एवं बागों में संयुक्त दबिश और छापेमारी की गयी। दबिश और छापेमारी के दौरान मौके से लगभग 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी और लगभग 50 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की संसुगत धाराओं में एक अभियोग पंजीकृत किया गया।
आबकारी निरीक्षक सेक्टर 10 लखनऊ नेहा कुमारी द्वारा देशी शराब दुकान किशोरगंज , देशी शराब दुकान न्यू पारा रोड,देशी शराब दुकान लक्ष्मनविहार पारा रोड ,कंपोजिट शॉप- पारा रोड का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
अरविन्द पाल बघेल आबकारी निरीक्षक सेक्टर 4 द्वारा बार अनुज्ञापनो का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
राहुल सिंह आबकारी निरीक्षक सेक्टर 11 व राम श्याम त्रिपाठी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 द्वारा स्टॉफ के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रात्रिकालीन रोड चेकिंग की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।
