नवनियुक्त अपर नगर आयुक्त से कर्मचारियों ने की मुलाकात

नवनियुक्त अपर नगर आयुक्त से कर्मचारियों ने की मुलाकात

लखनऊ। नवनियुक्त अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह, नगर निगम लखनऊ से नगर निगम जल कल कर्मचारी संघ सदस्यों ने शिष्टाचार कर पुष्पगुच्छ,अंगवस्त्र भेंट कर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त  के पद पर पदासीन होने पर हार्दिक स्वागत किया गया।

भेंट में संघ के अध्यक्ष आनन्द मिश्र ,महामंत्री से कैसर रजा सहित हरिशंकर पाण्डेय, अमरेन्द्र दीक्षित, संजय चंद्रा,अमित सिंह, सुनीता भट्ट, आयुष पन्त, आर पी सिंह, दिग्विजय सिंह यादव, अनिल शुक्ल, सुधाकर मिश्र,सत्यव्रत यादव संदीप यादव आदि मुख्यालय सहित विभिन्न जोन कार्यालय के बडी संख्या में संघ प्रतिनिधि उपस्थित हुए। 

शिष्टाचार भेंट में आदरणीय अपर साहब ने भरोसा दिलाया कि कर्मचारी एवं संस्था हित में सदैव सकारात्मक निर्णय करूंगी,इस अवसर पर संघ ने भी अपर साहब को भरोसा दिलाया कि हमारा संघ एवं कर्मचारी समाज पूरी ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेगा।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां