ताप बिजली घरों का परिचालन के विरोध में 13 को बिजली कर्मी करेगें प्रदर्शन 

जन-जागरण अभियान के अंतर्गत विरोध सभाएं जारी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

ताप बिजली घरों का परिचालन और रख-रखाव ठेके पर देने के फैसले के विरोध में 13 मई को काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे एवं विरोध प्रदर्शन करेंगे बिजली कर्मी 

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर 13 मई को प्रदेशभर के बिजली कर्मचारी समस्त जनपदों और परियोजनाओं पर पूरे दिन काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे तथा कार्यालय समय के उपरांत परियोजनाओं एवं कार्यस्थलों पर व्यापक विरोध प्रदर्शन करेंगे।

संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने बताया कि काली पट्टी बांधने का निर्णय पनकी ताप बिजली घर एवं जवाहरपुर ताप बिजली घर के परिचालन एवं अनुरक्षण का कार्य 25 वर्षों के लिए निजी कंपनी को दिए जाने के विरोध में लिया गया है। कल सभी ऊर्जा निगमों में कार्यरत बिजली कर्मी, जूनियर इंजीनियर, अभियंता एवं संविदा कर्मी पूरे दिन काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

राजस्व वादों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर मंथन, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश ये खबर भी पढ़े : राजस्व वादों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर मंथन, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के ताप बिजली घरों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद बिजली घरों के संचालन एवं रख-रखाव को निजी कंपनियों को सौंपने की कोशिश की जा रही है। इससे स्पष्ट है कि प्रबंधन की रुचि सुधार में नहीं, बल्कि निजीकरण में है।

संघर्ष समिति ने बताया कि जवाहरपुर ताप बिजली घर लगभग 14,000 करोड़ रुपये तथा पनकी ताप बिजली घर लगभग 8,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किए गए हैं। यह जनता की गाढ़ी कमाई का धन है। इतनी बड़ी सार्वजनिक धनराशि खर्च करने के बाद इन बिजली घरों को 25 वर्षों के लिए निजी क्षेत्र को सौंपना प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात है। ध्यान देने योग्य है कि ताप बिजली घरों की सामान्य आयु लगभग 25 वर्ष मानी जाती है।

संघर्ष समिति ने यह भी कहा कि मार्च 2023 से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे बिजली कर्मचारियों पर की गई समस्त उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों को वापस लेने की मांग को लेकर व्यापक जन-जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत आज शाहजहांपुर एवं बरेली में विरोध सभाएं आयोजित की गईं।

विरोध सभाओं को संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारी जितेंद्र सिंह गुर्जर, महेंद्र राय, सुहेल आबिद तथा राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने मुख्य रूप से संबोधित किया। 13 मई को राजधानी लखनऊ में शक्ति भवन पर अपराह्न 02 बजे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अलीगंज अग्निकांड की हुई सुनवाई : एलडीए कोर्ट ने फैसला किया सुरक्षित

20 मीटर का बेसमेंट बनाना था,बना दिया 134 मीटर
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड की हुई सुनवाई : एलडीए कोर्ट ने फैसला किया सुरक्षित

मोबाइल-पैसों के लालच में दोस्त ने की थी ई-रिक्शा चालक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

आगरा एक्सप्रेस-वे के किनारे फेंका था शव परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया था प्रदर्शन लखनऊ। काकोरी में ऑटो...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल-पैसों के लालच में दोस्त ने की थी ई-रिक्शा चालक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के जज से पूछा, दोबारा शादी के बाद पहले पति से गुजारा भत्ता क्यों ?

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने झांसी के अतिरिक्त प्रधान जज, फैमिली कोर्ट से यह स्पष्ट करने को कहा कि पत्नी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के जज से पूछा, दोबारा शादी के बाद पहले पति से गुजारा भत्ता क्यों ?

प्राइवेट अस्पताल में 9 माह की बच्ची की मौत,गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

गोमती नगर इलाके का मामला बिल नहीं भरा नहीं दिया शव,हंगामा लखनऊ। गोमतीनगर इलाके में एक प्राइवेट अस्पताल में 9...
उत्तर प्रदेश 
प्राइवेट अस्पताल में 9 माह की बच्ची की मौत,गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

स्वामी चिदानन्द की मौजूदगी में संपन्न हुआ अर्धनारीश्वर मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

स्वामी गुरूशरणानन्द महाराज, स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज, स्वामी ज्ञानानन्द महाराज तथा आचार्य बालकृष्ण महाराज का दिव्य सान्निध्य मुरलीधर महाराज ने...
राजस्थान 