प्रबंधन की नाकामी से चरमराई बिजली व्यवस्था,कर्मचारियों का आंदोलन तेज

निजीकरण और उत्पीड़न के विरोध में आंदोलन जारी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

प्रबंधन की नाकामी से गर्मियों में बिगड़ रही बिजली व्यवस्था

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आज कहा कि पावर कॉरपोरेशन के शीर्ष प्रबंधन की विफलताओं के कारण प्रदेश की बिजली व्यवस्था गर्मियों में लगातार चरमराती जा रही है। आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं को और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

संघर्ष समिति के आह्वान पर निजीकरण तथा उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के विरोध में चल रहे आंदोलन के क्रम में आज बागपत और गाजियाबाद में विरोध सभाएं आयोजित की गईं, जिनमें केंद्रीय पदाधिकारियों जितेन्द्र सिंह गुर्जर, मोहम्मद वसीम और निखिल कुमार ने मुख्यतया भाग लिया।

स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण ये खबर भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर डीजीपी द्वारा किया गया ध्वजारोहण

संघर्ष समिति ने बताया कि बड़े पैमाने पर संविदा कर्मियों की छंटनी, नियमित कर्मचारियों के अनियोजित स्थानांतरण तथा स्वीकृत पदों में कटौती के कारण बिजली व्यवस्था पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग के बाद कार्यों के आवंटन में मनमानी बदलाव किए जाने से स्थिति और बिगड़ी है, जिससे उपभोक्ता इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं और व्यवस्था प्रभावी ढंग से संचालित नहीं हो पा रही है।

संघर्ष समिति ने कहा कि अनुभवी कर्मचारियों को हटाकर आउटसोर्सिंग कंपनियों के माध्यम से गैर-अनुभवी कर्मियों से काम लिया जा रहा है, जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। बढ़ती मांग के इस दौर में ट्रांसफॉर्मर, सब-स्टेशन और स्विचगियर पर बढ़ते लोड को संभालने में ऐसे कर्मियों को कठिनाई हो रही है। इसके अतिरिक्त प्रीपेड स्मार्ट मीटर व्यवस्था भी अव्यवस्थित हो गई है-कई उपभोक्ताओं के बिल नकारात्मक (नेगेटिव) आ रहे हैं, तो कई मामलों में भुगतान के बावजूद कनेक्शन बहाल नहीं हो रहा है।

संघर्ष समिति ने कहा कि ऐसे माहौल में बिजली कर्मियों को उत्पीड़न के खिलाफ सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। 19 मार्च 2023 को ऊर्जा मंत्री श्री अरविंद कुमार शर्मा के निर्देशों के बावजूद उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां समाप्त नहीं की गईं, बल्कि उसके बाद इनमें और वृद्धि हुई है।

संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया कि आंदोलन के बावजूद बिजली कर्मी उपभोक्ताओं और किसानों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते रहेंगे, किंतु प्रबंधन द्वारा उत्पन्न अव्यवस्था का खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है। वर्तमान स्थिति में उपभोक्ता, किसान और कर्मचारी-सभी वर्ग परेशान हैं। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि जब तक निजीकरण का निर्णय वापस नहीं लिया जाता और सभी उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां समाप्त नहीं की जातीं, तब तक बिजली कर्मियों का आंदोलन जारी रहेगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पति की हत्या का खुलासा, पत्नी गिरफ्तार, तवे से सिर पर किया था वार

चार साल से अलग रह रहे थे पति-पत्नी, बेटी को जबरन ले जाने को लेकर हुआ विवाद
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पति की हत्या का खुलासा, पत्नी गिरफ्तार, तवे से सिर पर किया था वार

ऑपरेशन किरण से परिवारों में लौटी खुशियां, काउंसलिंग से सुलझे दो पारिवारिक विवाद

लखनऊ। पारिवारिक विवादों को विवाद और कानूनी कार्रवाई तक पहुंचने से पहले संवाद, समझाइश और काउंसलिंग के जरिए सुलझाने के...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन किरण से परिवारों में लौटी खुशियां, काउंसलिंग से सुलझे दो पारिवारिक विवाद

ईरानी पायलटों को हिरासत में लेने के दावे पर कतर का पलटवार, बताया ‘बेबुनियाद’

कहा- ऐसे दावों से क्षेत्रीय तनाव कम करने के प्रयासों को नुकसान पहुंच सकता है
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरानी पायलटों को हिरासत में लेने के दावे पर कतर का पलटवार, बताया ‘बेबुनियाद’

किसान पथ पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मोटरसाइकिल चालक की मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में शनिवार रात किसान पथ पर हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
किसान पथ पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मोटरसाइकिल चालक की मौत

बुलेट ट्रेन के स्टेशन बनकर लगभग तैयार

मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर (बुलेट ट्रेन) परियोजना के तहत मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) और सूरत स्टेशनों पर निर्माण...
राष्ट्रीय 
बुलेट ट्रेन के स्टेशन बनकर लगभग तैयार

उत्तर प्रदेश

पति की हत्या का खुलासा, पत्नी गिरफ्तार, तवे से सिर पर किया था वार

चार साल से अलग रह रहे थे पति-पत्नी, बेटी को जबरन ले जाने को लेकर हुआ विवाद
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पति की हत्या का खुलासा, पत्नी गिरफ्तार, तवे से सिर पर किया था वार

ऑपरेशन किरण से परिवारों में लौटी खुशियां, काउंसलिंग से सुलझे दो पारिवारिक विवाद

लखनऊ। पारिवारिक विवादों को विवाद और कानूनी कार्रवाई तक पहुंचने से पहले संवाद, समझाइश और काउंसलिंग के जरिए सुलझाने के...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन किरण से परिवारों में लौटी खुशियां, काउंसलिंग से सुलझे दो पारिवारिक विवाद

किसान पथ पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मोटरसाइकिल चालक की मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र में शनिवार रात किसान पथ पर हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
किसान पथ पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मोटरसाइकिल चालक की मौत

हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कौशाम्बी। जिले के पुलिस लाइन कौशाम्बी परिसर में हरियाली तीज के अवसर पर वामा सारथी की अध्यक्ष शोभा वर्मा...
उत्तर प्रदेश 
हरियाली तीज पर पुलिस परिवारों में छाया उल्लास, बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां