पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला, लोहे की रॉड से पीटकर हाथ तोड़ा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊदुबग्गा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। जोगर्स पार्क चौराहे पर बुलाकर कुछ युवकों ने उसे डंडों और लोहे की रॉड से पीटा, जिससे उसका हाथ टूट गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुबग्गा थाना क्षेत्र के शेखपुरवा निवासी मोहम्मद उमर (पुत्र स्वर्गीय जाकिर अली) ने पुलिस को बताया कि 20 मई की रात वह उन्नाव से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर अयाज नामक युवक का फोन आया, जिसने उन्हें जोगर्स पार्क चौराहे पर जरूरी बात करने के बहाने बुलाया। रात करीब 10 बजे जब उमर बताए गए स्थान पर पहुंचे, तो वहां अयाज के साथ हैदर, सुफियान और दो-तीन अन्य अज्ञात युवक पहले से मौजूद थे।
 
उमर के अनुसार, बातचीत शुरू होने से पहले ही आरोपियों ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने डंडों और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। इस मारपीट में उमर का बायां हाथ टूट गया। पीड़ित ने यह भी बताया कि हमलावरों ने उन्हें दुबग्गा छोड़ने की धमकी दी और जान से मारने की बात कहकर मौके से फरार हो गए।
 
घटना के बाद घायल मोहम्मद उमर ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान व गतिविधियों की पुष्टि के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

ग्लोबल मार्केट में तेजी के संकेत, वॉल स्ट्रीट की बढ़त से एशियाई बाजारों में खरीदारी

अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स, एसएंडपी 500 और नैस्डेक में तेजी दर्ज की...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट में तेजी के संकेत, वॉल स्ट्रीट की बढ़त से एशियाई बाजारों में खरीदारी

पश्चिम बंगाल में शिक्षकों के समान वितरण की नई व्यवस्था, जीरो एनरोलमेंट स्कूलों से होंगे तबादले

शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के समान वितरण के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की। शून्य नामांकन वाले स्कूलों...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में शिक्षकों के समान वितरण की नई व्यवस्था, जीरो एनरोलमेंट स्कूलों से होंगे तबादले

पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले; जोधपुर को मिला नया पुलिस आयुक्त

राजस्थान सरकार ने 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। अंशुमान भोमिया बने जोधपुर के नए पुलिस आयुक्त। शरत कविराज को...
राजस्थान 
पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले; जोधपुर को मिला नया पुलिस आयुक्त

राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 18 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट

राजस्थान में बुधवार से मानसून की गतिविधियां बढ़ने के आसार। 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी। अलवर में...
राजस्थान 
राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 18 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून पड़ा सुस्त, जुलाई में बढ़ी गर्मी; 21 जिलों में आज हल्की बारिश के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ते ही गर्मी ने फिर से जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून पड़ा सुस्त, जुलाई में बढ़ी गर्मी; 21 जिलों में आज हल्की बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश

चित्रकूट मंडी घोटाले में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, ₹8 करोड़ गबन के दो मुख्य आरोपी अफसर गिरफ्तार

लखनऊ/चित्रकूट। चित्रकूट जनपद के कर्वी स्थित विशिष्ट मंडी परिषद के निर्माण कार्य में लगभग 8 करोड़ रुपये से अधिक के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चित्रकूट मंडी घोटाले में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, ₹8 करोड़ गबन के दो मुख्य आरोपी अफसर गिरफ्तार

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना से शकुंतला देवी बनीं स्वरोजगार की मिसाल, शुरू की डेयरी

प्रयागराज। केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में संचालित नंदनी...
उत्तर प्रदेश 
मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना से शकुंतला देवी बनीं स्वरोजगार की मिसाल, शुरू की डेयरी

मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

लखनऊ। पीजीआई थाना पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुंडन में गया था परिवार, पीछे से घर साफ, पीजीआई पुलिस ने 4 शातिर चोर दबोचे, 20 लाख के जेवर बरामद

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

लखनऊ। रहीमाबाद थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी