भाजपा ठगों की पार्टी, उनके लिए धन ही धर्म, महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर: अखिलेश 

कहा आगामी चुनाव में जनता भाजपा को साफ कर देगी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और आभूषणों गबन में निष्क्रियता पर उठाये सवाल

लखनऊ। मंगलवार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ठगों की पार्टी है। भाजपा के लिए धन ही धर्म है। भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, अन्याय, लूट, अपराध चरम पर है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा चोरी और आभूषणों गबन निक्रिष्ट कार्य है। जिस पर भाजपा नेतृत्व को शर्म आनी चाहिए। जनता भाजपा की रग-रग से परिचित हो चुकी है। अब वह भाजपा के किसी भी बहकावे में आने वाली नहीं है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को साफ कर देगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा हाफ हो गयी है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को रसातल में पहुंचा दिया है। विदेशी कर्ज बढ़ता जा रहा है। हर विभाग में हर स्तर पर भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता की कहीं सुनवाई नहीं है। पुलिस चौकी,  थाना, तहसील, कचहरी कहीं भी गरीब को न्याय नहीं मिल रहा है। किसान के साथ झूठे वादे किए गए। किसान को उसकी फसल का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है जबकि किसान को खाद बीज, डीजल-पेट्रोल बिजली नहीं मिल रही है। यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। फर्जी एनकाउण्टर हो रहे है।

शिक्षक समस्याओं के समाधान को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक ये खबर भी पढ़े : शिक्षक समस्याओं के समाधान को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक

एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार पुलिस थानों में निर्दोष लोगों की हिरासत में मौत उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हो रही है। भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो गया है। अलीगढ़ में एएमयू में नौकरी के नाम पर 45 लाख की ठगी में भाजपा नेता पकड़ा गया। सच तो यह है कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा अपराध हो रहा है। भाजपा हटेगी तभी अपराध रूकेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि धर्म के नाम पर भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए आपस में लड़ाती है। समाज को बांटती है। श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा चोरी से असंख्य लोगों की आस्था और श्रद्धा के साथ धोखा और छल हुआ है। सनातन का नारा लगाने वाली भाजपा ज्योतिष्पीठाधीश्वर अविमुक्तेश्वरानंद  शंकराचार्य का अपमान करने का पाप कर रही है। साधु-संतो में इससे बड़ा रोश है।

भाजपा की प्राथमिकता में कभी भी जनता की भलाई नहीं रही है। जनहित की सभी योजनाएं और संस्थान बीमार पड़े है। शिक्षा, स्वास्थ्य की व्यवस्था को भाजपा सरकार ने चौपट कर दिया। यादव ने कहा कि भाजपा जुमलेबाज पार्टी है।  जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया करके संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने का काम करेगी। image.png

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

'मैं IAS अफसर हूं...' कहकर रचाई शादी, फिर 40 लाख की डिमांड : बरेली की 'फर्जी अफसर दुल्हन' गिरफ्तार

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली से कथित फर्जी पहचान के जरिए शादी और ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
'मैं IAS अफसर हूं...' कहकर रचाई शादी, फिर 40 लाख की डिमांड : बरेली की 'फर्जी अफसर दुल्हन' गिरफ्तार

कैंसर संस्थान में मरीजों व तीमारदारों समय से मिलेगा भोजन

लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान में "श्रीमद कमल कल्याण फाउंडेशन, के बीच आज एक समझौता ज्ञापन, एमओयू पर...
उत्तर प्रदेश 
कैंसर संस्थान में मरीजों व तीमारदारों समय से मिलेगा भोजन

अमेरिका, यूरोप पहुंची यूपी के हर्बल टी की खुशबू 

लखनऊ। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अब जड़ी-बूटियों से तैयार आॅर्गेनिक हर्बल टी के...