राहुल गांधी के जन्मदिवस पर डॉली शर्मा ने किया सम्मान, जनसंघर्ष की विरासत को किया नमन

दिल्ली आवास पहुंचकर दी शुभकामनाएं, सामाजिक न्याय और युवाओं की आवाज बताया राहुल गांधी को

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लायक हुसैन 

गाजियाबाद। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस पर शुभकामनाओं का सिलसिला पूरे देश में देखने को मिला। इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डाॅली शर्मा ने उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉली शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसरोकारों की सशक्त आवाज हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों, युवाओं, किसानों, महिलाओं तथा समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनका सतत संघर्ष उन्हें देश के करोड़ों लोगों के बीच एक जननायक के रूप में स्थापित करता है।

रायबरेली: बदमाशों ने सर्राफ़ा व्यवसायी को मारी गोली , सोने-चांदी से भरा बैग लूटकर फ़रार ये खबर भी पढ़े : रायबरेली: बदमाशों ने सर्राफ़ा व्यवसायी को मारी गोली , सोने-चांदी से भरा बैग लूटकर फ़रार

डॉली शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने सदैव संविधान की भावना, सामाजिक समरसता और समान अवसरों की अवधारणा को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है। उनका जीवन और संघर्ष नई पीढ़ी को जनसेवा, संवेदनशीलता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

जौनपुर खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्लू ने वांछित कोटेदार को किया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : जौनपुर खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्लू ने वांछित कोटेदार को किया गिरफ्तार

उन्होंने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि देशहित और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आने वाले समय में भी करोड़ों लोगों को नई ऊर्जा और विश्वास प्रदान करती रहेगी। राहुल गांधी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए डॉली शर्मा ने कहा कि जनहित, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र की मजबूती के लिए उनका संघर्ष निरंतर जारी है और यही उनकी सबसे बड़ी पहचान भी है।

ओनेस्ट ऐप पर होगा नौकरियों का ब्यौरा, युवाओं को मिलेगी नई उड़ान ये खबर भी पढ़े : ओनेस्ट ऐप पर होगा नौकरियों का ब्यौरा, युवाओं को मिलेगी नई उड़ान

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लापरवाही पड़ी भारी,निर्माणाधीन नाले में गिरा बाइक सवार, हादसे में गई जान

लखनऊ। शनिवार पारा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक निर्माणाधीन नाले...
उत्तर प्रदेश 
लापरवाही पड़ी भारी,निर्माणाधीन नाले में गिरा बाइक सवार, हादसे में गई जान

पीजीआई में दो बच्चों के दुर्लभ कैंसर का सफल उपचार

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान,पीजीआई के पीडियाट्रिक सर्जिकल सुपर स्पेशियलिटी विभाग द्वारा दो बच्चों में पाए गए दुर्लभ और...
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई में दो बच्चों के दुर्लभ कैंसर का सफल उपचार

गर्भाशय कैंसर से जंग जीतने वाली ' वॉरियर्स '  किया सम्मानित

लखनऊ। कैंसर से जूझ रहे लोगों का समर्थन करने का एक अहम मौका है। पीजीआई की गायनेकोलॉजिकल ऑन्कोलॉजी टीम ने...