लापरवाही पड़ी भारी,निर्माणाधीन नाले में गिरा बाइक सवार, हादसे में गई जान

एलडीए की लापरवाही से हुआ हादसा, सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। शनिवार पारा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक निर्माणाधीन नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय रंजीत विश्वकर्मा पुत्र राम किशन के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की ओर से कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई। निर्माण स्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए थे। रंजीत मूल रूप से उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र स्थित सरायबद्री गांव का निवासी था। वह वर्तमान में पारा क्षेत्र की हंसखेड़ा चौकी के पास सदरौना में किराए के मकान में अपनी पत्नी प्रीति और दो बच्चों के साथ रहता था। 

कैंसर संस्थान में हुआ एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर  ये खबर भी पढ़े : कैंसर संस्थान में हुआ एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

वह वेल्डिंग का काम करता था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे रनिंग करने निकले कुछ युवकों ने परशादी खेड़ा के पास, पारा देशी शराब ठेके के आगे निर्माणाधीन नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान उसके वाहन के नंबर के आधार पर की गई और परिजनों को सूचित किया गया। 

बहराइच : ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से लगी आग की चपेट में आईं सात दुकानें, एक कार जलकर राख ये खबर भी पढ़े : बहराइच : ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से लगी आग की चपेट में आईं सात दुकानें, एक कार जलकर राख

मृतक के सगे भाई संजीवन लाल विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे तक परिवार की रंजीत से बातचीत हुई थी। इसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका। शनिवार सुबह पुलिस से नाले में शव मिलने की सूचना मिली। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एलडीए के निर्माण कार्य पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

जौनपुर खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्लू ने वांछित कोटेदार को किया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : जौनपुर खाद्यान्न घोटाले में बड़ी कार्रवाई: ईओडब्लू ने वांछित कोटेदार को किया गिरफ्तार

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, गंगा तट पर चला ‘योग के पहले धरा योग’ अभियान

ऋषिकेश, उत्तराखण्ड।’’ 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में व्यापक स्तर पर तैयारियाँ प्रारम्भ हो...
उत्तराखंड 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, गंगा तट पर चला ‘योग के पहले धरा योग’ अभियान

आउटसोर्स पोर्टल की आड़ में संविदा कर्मियों की छंटनी की तैयारी चिंताजनक: समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा 18 जून, 2026 को जारी उस आदेश...
उत्तर प्रदेश 
आउटसोर्स पोर्टल की आड़ में संविदा कर्मियों की छंटनी की तैयारी चिंताजनक: समिति

अब दाल, चावल और रिफाइंड की जगह मिलेगा पौष्टिक रेडी-टू-ईट आहार

अम्बेडकरनगर। प्रदेश सरकार ने बाल पुष्टाहार वितरण व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए लाभार्थियों को दिए जाने वाले दाल, चावल...