संघर्ष से सेवा तक: पीसीएस अधिकारी गंभीर सिंह बने बदलाव की मिसाल

प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और मानव सेवा में रच रहे नई इबारत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लायक हुसैन 

गाजियाबाद। सरकारी सेवा में जहां अधिकांश अधिकारी केवल अपने दायित्वों तक सीमित दिखाई देते हैं, वहीं वर्ष 2013 बैच के पीसीएस अधिकारी गंभीर सिंह ने प्रशासनिक सेवा को समाज परिवर्तन का माध्यम बना दिया है। वर्तमान में आजमगढ़ में एडीएम एफ.आर के पद पर तैनात गंभीर सिंह शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और मानव सेवा जैसे क्षेत्रों में लगातार प्रेरणादायी कार्य कर रहे हैं।

साधारण परिवार से निकलकर बने युवाओं की प्रेरणा
संघर्ष, मेहनत और सात बार पीसीएस इंटरव्यू के बाद हासिल की सफलता
बिजनौर के एक साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में जन्मे गंभीर सिंह ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने संघर्ष और सकारात्मक सोच से सफलता की नई कहानी लिखी। कॉरपोरेट क्षेत्र में कार्य करने के बाद उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और सात बार पीसीएस इंटरव्यू देने के बाद वर्ष 2013 में डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित होकर प्रशासनिक सेवा में प्रवेश किया। मुरादाबाद, अमरोहा, बलिया, हसनपुर और गाजियाबाद समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर उपजिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट और अपर जिलाधिकारी के रूप में उनकी कार्यशैली संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जनहित के लिए समर्पण की मिसाल रही है।

एडीएम की अध्यक्षता में भूमि मूल्य अनुमोदन समिति की बैठक हुई आयोजित ये खबर भी पढ़े : एडीएम की अध्यक्षता में भूमि मूल्य अनुमोदन समिति की बैठक हुई आयोजित

‘नया विचार नई ऊर्जा फाउंडेशन’ से जलाई शिक्षा की मशाल
वंचित बच्चों तक पहुंचाई शिक्षा, कोचिंग और करियर मार्गदर्शन की रोशनी
शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम मानते हुए गंभीर सिंह ने ‘नया विचार नई ऊर्जा फाउंडेशन ऑफ इंडिया’ की स्थापना की। इस पहल के जरिए गरीब और जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा, कोचिंग, पुस्तकालय, करियर मार्गदर्शन और शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों, ग्राम प्रधानों और समाज के प्रबुद्ध लोगों के सहयोग से शिक्षा जागरूकता अभियान चलाकर उन्होंने कई गांवों में नई चेतना जगाने का कार्य किया।

किसान को बचाने पहुंचे ग्रामीण की भी गई जान, खेत में उतरे करंट ने ली दो जिंदगियां ये खबर भी पढ़े : किसान को बचाने पहुंचे ग्रामीण की भी गई जान, खेत में उतरे करंट ने ली दो जिंदगियां

‘परिवर्तन पाठशाला’ से बदल रही हजारों बच्चों की तकदीर
शिक्षा के साथ रोजगार का भी तैयार हो रहा मॉडल
ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में संचालित ‘परिवर्तन पाठशाला’ आज हजारों बच्चों के लिए उम्मीद की नई किरण बन चुकी है। यहां पढ़ने वाले मेधावी छात्रों को ही शिक्षक बनाकर मानदेय दिया जाता है, जिससे शिक्षा के साथ रोजगार का अवसर भी तैयार हो रहा है। करीब 100 गांवों में संचालित इन पाठशालाओं ने 40 गांवों को लगभग पूर्ण रूप से शिक्षित करने का उल्लेखनीय कार्य किया है।

महिला मित्र के साथ रह रहे युवक का शव फंदे से लटका मिला ये खबर भी पढ़े : महिला मित्र के साथ रह रहे युवक का शव फंदे से लटका मिला

आरटीई अभियान से हजारों बच्चों को मिला शिक्षा का अधिकार, ‘शिक्षा चौपाल’ ने बदली ग्रामीण परिवारों की सोच
गंभीर सिंह ने विभिन्न जिलों में सेवा के दौरान राइट टू एजुकेशन (RTE) के तहत लगभग 25 हजार बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश कराने में अहम भूमिका निभाई। गाजियाबाद में नगर मजिस्ट्रेट और एडीएम सिटी रहते हुए मात्र दो वर्षों में करीब 13 हजार बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलाया गया। उनकी ‘शिक्षा चौपाल’ पहल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाकर हजारों परिवारों की सोच बदलने का काम किया।

जहां समस्या मिली, वहां पहुंचा विकास और बदलाव
विद्युतीकरण, स्वच्छता और शिक्षा अभियानों से गांवों में आई नई रोशनी हसनपुर में एसडीएम रहते हुए गंभीर सिंह ने सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटवाने, राशन व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और अतिक्रमण रोकने जैसे प्रभावी कार्य किए। उनके प्रयासों से ग्राम ईकौना में वर्षों से लंबित विद्युतीकरण कार्य पूरा हुआ, जबकि जयतोली गांव में जलभराव और गंदगी जैसी गंभीर समस्याओं का समाधान कराया गया। फतेहपुर जिवाई में निशुल्क कोचिंग सेंटर और पुस्तकालय स्थापित किए गए, वहीं ग्राम अन्यारी को पूर्ण साक्षर बनाने की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य हुआ।

‘आपका हेलमेट कहां है?’ बना सड़क सुरक्षा का जनआंदोलन, 'त्योहारों के माध्यम से दिया जीवन रक्षा का संदेश'
सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती मौतों को देखते हुए गंभीर सिंह ने ‘आपका हेलमेट कहां है?’ अभियान शुरू किया। इस पहल ने सड़क सुरक्षा को केवल नियम नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश बनाया। करवा चौथ, रक्षा बंधन और भाई दूज जैसे अवसरों पर भावनात्मक जागरूकता अभियानों के जरिए लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया। उनके सामाजिक योगदान को देखते हुए उन्हें रेडक्रॉस सोसाइटी की लाइफटाइम मेंबरशिप भी प्रदान की गई।

मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक समरसता के प्रतीक, 'गरीब बच्चों के साथ बांटते हैं खुशियां और प्रेरणा'
गंभीर सिंह और उनकी पत्नी अंजली सिंह अपने पुत्र का जन्मदिन भी गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच मनाते हैं। इस दौरान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाता है और शैक्षिक सामग्री वितरित की जाती है। जातिवाद, छुआछूत और सामाजिक गैर बराबरी जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के उद्देश्य से वे सामाजिक समरसता के संदेश को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मिला सम्मान
शिक्षा, समाज सेवा और मानवता के कार्यों को मिली वैश्विक पहचान
गंभीर सिंह को शिक्षा, पर्यावरण और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘लिम्का बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड’, ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’, ‘इंटरनेशनल एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2020’, ‘भारत रत्न अटल श्री सम्मान’, ‘उत्तर प्रदेश रत्न अवार्ड’ और ‘डॉ. अंबेडकर सद्भावना अवार्ड’ सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। अभिनेता विवेक ओबेरॉय और अभिनेत्री भाग्यश्री द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

प्रशासनिक सेवा को बना रहे जनसेवा का सशक्त माध्यम, 'गंभीर सिंह की कार्यशैली हजारों युवाओं के लिए बनी प्रेरणा' 
गंभीर सिंह यह साबित करते हैं कि प्रशासनिक सेवा केवल सरकारी दायित्व निभाने तक सीमित नहीं, बल्कि समाज को नई दिशा देने का प्रभावशाली माध्यम भी बन सकती है। शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा और मानव सेवा के प्रति उनका समर्पण आज हजारों युवाओं और जरूरतमंद लोगों के लिए प्रेरणा बन चुका है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

अस्पतालों में टीबी मरीजों को मिला पोषण आहार

लखनऊ। राजधानी के दो प्रमुख अस्पतालों में टीबी मरीजों की मदद करने के साथ-साथ भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए...
उत्तर प्रदेश 
अस्पतालों में टीबी मरीजों को मिला पोषण आहार

मिशन शक्ति प्रेरित युवा महोत्सव का उद्घाटन, छात्राओं व अभिभावकों का हुआ सम्मान 

लखनऊ। किशोरियों के एन आई ओ एस की परीक्षा उत्तीर्ण करने के अवसर पर विज्ञान फाउंडेशन ने 181 वन स्टॉप...
उत्तर प्रदेश 
मिशन शक्ति प्रेरित युवा महोत्सव का उद्घाटन, छात्राओं व अभिभावकों का हुआ सम्मान 

आशियाना में जल्द खुलेगा मैजिकल लैंड फैंटसी पार्क, ड्रैगन-यूनीकॉर्न करेगे आकर्षित

वनस्थली पार्क में सितम्बर तक तैयार होगा थीम पार्क
उत्तर प्रदेश 
आशियाना में जल्द खुलेगा मैजिकल लैंड फैंटसी पार्क, ड्रैगन-यूनीकॉर्न करेगे आकर्षित

लेखपाल की मनमानी, सगे भाइयों की जमीन पर बना डाले अलग-अलग नियम!

बीकेटी तहसीलदार बोले, त्दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी और अवैध कब्जा हटाया जाएगा
उत्तर प्रदेश 
लेखपाल की मनमानी, सगे भाइयों की जमीन पर बना डाले अलग-अलग नियम!

प्राकृतिक खेती से मजबूत होगी कृषि परंपरा, किसानों की आय बढ़ाने को सरकार प्रतिबद्ध : कृष्णा पासवान

कौशाम्बी। जिले में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित "समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम" के...
उत्तर प्रदेश 
प्राकृतिक खेती से मजबूत होगी कृषि परंपरा, किसानों की आय बढ़ाने को सरकार प्रतिबद्ध : कृष्णा पासवान

उत्तर प्रदेश

अस्पतालों में टीबी मरीजों को मिला पोषण आहार

लखनऊ। राजधानी के दो प्रमुख अस्पतालों में टीबी मरीजों की मदद करने के साथ-साथ भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए...
उत्तर प्रदेश 
अस्पतालों में टीबी मरीजों को मिला पोषण आहार

मिशन शक्ति प्रेरित युवा महोत्सव का उद्घाटन, छात्राओं व अभिभावकों का हुआ सम्मान 

लखनऊ। किशोरियों के एन आई ओ एस की परीक्षा उत्तीर्ण करने के अवसर पर विज्ञान फाउंडेशन ने 181 वन स्टॉप...
उत्तर प्रदेश 
मिशन शक्ति प्रेरित युवा महोत्सव का उद्घाटन, छात्राओं व अभिभावकों का हुआ सम्मान 

आशियाना में जल्द खुलेगा मैजिकल लैंड फैंटसी पार्क, ड्रैगन-यूनीकॉर्न करेगे आकर्षित

वनस्थली पार्क में सितम्बर तक तैयार होगा थीम पार्क
उत्तर प्रदेश 
आशियाना में जल्द खुलेगा मैजिकल लैंड फैंटसी पार्क, ड्रैगन-यूनीकॉर्न करेगे आकर्षित

लेखपाल की मनमानी, सगे भाइयों की जमीन पर बना डाले अलग-अलग नियम!

बीकेटी तहसीलदार बोले, त्दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी और अवैध कब्जा हटाया जाएगा
उत्तर प्रदेश 
लेखपाल की मनमानी, सगे भाइयों की जमीन पर बना डाले अलग-अलग नियम!