इटौंजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन के बाद टांके लगाना भूली डॉक्टर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बख्शी का तालाब। इटौंजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक महिला डॉक्टर पर प्रसव के दौरान घोर लापरवाही बरतने और प्रसूता का जीवन संकट में डालने का आरोप लगा है।पीड़िता के पति ने आरोप लगाया है कि, ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने घाव पर टांके तक नहीं लगाए और महिला को गंभीर स्थिति में ही अस्पताल से छुट्टी दे दी।

पीड़ित पति ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। इटौंजा के बगहा का पुरवा निवासी सुरेंद्र कुमार पाल ने अपनी गर्भवती पत्नी शिवानी पाल को 8 अप्रैल को प्रसव के लिए इटौंजा सीएचसी में भर्ती कराया था। सुरेंद्र के मुताबिक, उसी दिन सुबह करीब 10 बजे डॉक्टर मधु श्री द्वारा शिवानी का सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। परिजनों का आरोप है कि, डॉक्टर ने आपरेशन के दौरान अपने दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही बरती।

"स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम के तहत मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों ने किया योग ये खबर भी पढ़े : "स्वस्थ आयु के लिए योग" थीम के तहत मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों ने किया योग

ऑपरेशन के बाद टांके लगाए बिना ही ड्रेसिंग कर दी गई, जिससे महिला की हालत बिगड़ने लगी और उसका जीवन संकट में पड़ गया। पीड़ित सुरेंद्र पाल ने बताया कि, आपरेशन के बाद उनकी पत्नी की हालत में सुधार नहीं हो रहा था, लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर मधु श्री ने 11 अप्रैल को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। घर पहुँचते ही शिवानी की स्थिति मरणासन्न हो गई। जब घबराए परिजन उसे दोबारा सीएचसी लेकर पहुंचे, तो वहां भी उन्हें राहत नहीं मिली। आरोप है कि, डॉक्टर ने महिला की गंभीर स्थिति देखकर भी उसका उपचार शुरू नहीं किया और केवल समय बिताने के बाद 13 अप्रैल को उसे लखनऊ के वीरांगना अवन्ती बाई महिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।इसके साथ ही, पीड़ित ने अस्पताल स्टाफ पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं। सुरेंद्र का दावा है कि, सरकारी अस्पताल होने के बावजूद स्टाफ ने इलाज के नाम पर उनसे 12,000 रुपये की अवैध वसूली की। जब परिजनों ने इलाज से संबंधित दस्तावेज़ और रिकॉर्ड मांगे, तो उन्हें अपमानित कर भगा दिया गया।

टीबी मुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम, रेडक्रॉस ने थामा मरीजों का हाथ ये खबर भी पढ़े : टीबी मुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम, रेडक्रॉस ने थामा मरीजों का हाथ

रेफर किए जाने के बाद, शिवानी को लखनऊ के अवन्ती बाई महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां के डॉक्टरों द्वारा किए गए गहन उपचार और दोबारा की गई चिकित्सा प्रक्रिया के बाद महिला की जान बचाई जा सकी। शिवानी के ठीक होने के बाद अब उसके पति सुरेंद्र पाल ने न्याय की लड़ाई शुरू की है।

 लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: 15 बच्चों की मौत, एसी कंप्रेसर फटने से फैली आग, रेस्क्यू जारी ये खबर भी पढ़े :  लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: 15 बच्चों की मौत, एसी कंप्रेसर फटने से फैली आग, रेस्क्यू जारी

सुरेंद्र पाल ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह को दी है। शिकायत के साथ उन्होंने अवन्ती बाई महिला चिकित्सालय के डिस्चार्ज पेपर और अन्य चिकित्सीय साक्ष्य भी संलग्न किए हैं। इटौंजा सीएचसी प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि,इस प्रकरण में उनके पास कोई शिकायत नही आयी है।शिकायत प्राप्त होने पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कैबिनेट मीटिंग में गवर्नेंस, विकास , पब्लिक सर्विस डिलीवरी की समीक्षा की

श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को श्रीनगर के सिविल सचिवालय में मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक...
जम्मू कश्मीर 
 मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कैबिनेट मीटिंग में गवर्नेंस, विकास , पब्लिक सर्विस डिलीवरी की समीक्षा की

चर्चित रियलिटी शो 'लॉकअप 2' के लॉन्च पर सवाल से नाराज हुए रितेश देशमुख

मुंबई। चर्चित रियलिटी शो 'लॉकअप' का दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है। इस बार शो का...
मनोरंजन 
 चर्चित रियलिटी शो 'लॉकअप 2' के लॉन्च पर सवाल से नाराज हुए रितेश देशमुख

जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की चली गई जान 

जलपाईगुड़ी । जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की जान चली गई, जिनमें एक मासूम...
उत्तर प्रदेश 
   जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की चली गई जान 

मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया । उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिशा के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार काे महर्षि देवराहा बाबा स्वायत्त राज्य चिकित्सा...
उत्तर प्रदेश 
मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित करने वाले भारतीय जनसंघ के...
मध्य प्रदेश 
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की

उत्तर प्रदेश

जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की चली गई जान 

जलपाईगुड़ी । जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की जान चली गई, जिनमें एक मासूम...
उत्तर प्रदेश 
   जिले के मयनागुड़ी के पास हुए बस हादसे में छह लोगों की चली गई जान 

मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया । उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिशा के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार काे महर्षि देवराहा बाबा स्वायत्त राज्य चिकित्सा...
उत्तर प्रदेश 
मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, बड़े खुलासों के संकेत

लखनऊ। अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले की जांच कर रही...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, बड़े खुलासों के संकेत

संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

कौशाम्बी।  जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक...
उत्तर प्रदेश 
संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश