डीएम ने ली सैनिक बंधु की बैठक, सुनी समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश

नशा मुक्ति की मिसाल बने पूर्व सैनिक,डीएम ने किया सम्मानित

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

विजयपाल सिंह

लखीमपुर-खीरी। शनिवार को कलेक्ट्रेट में डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में सैनिक बंधु की बैठक आयोजित हुई। सैनिक बंधु की बैठक में भूतपूर्व सैनिकों ने समस्याएं उठाई। डीएम ने सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर धनंजय प्रसाद सिंह ने बैठक का संचालन किया। 
 
बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने मौजूद भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना एवं उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। सभी भूतपूर्व सैनिकों का राष्ट्र सेवा में अतुलनीय एवं सम्मानजनक स्थान है। सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कहा कि सैनिक हमेशा अनुशासित रहता है और सैनिक सदैव सैनिक ही रहता है। पूर्व सैनिकों उनके परिवारों व वीर नारियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाएगा। बैठक में सभी पूर्व सैनिक संतुष्ट एवं प्रसन्न नजर आए। 
 
नशा मुक्ति की मिसाल बने पूर्व सैनिक,डीएम ने किया सम्मानित
 
जंग सिर्फ सीमा पर ही नहीं लड़ी जाती, कुछ लड़ाइयां खुद से भी होती हैं और इन्हीं लड़ाइयों के सच्चे विजेता बने पूर्व सैनिक हवलदार रवि तिवारी और कैप्टन राजेश कुमार। सैनिक बंधु की बैठक में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने इन जांबाजों को सम्मानित कर उनके जज्बे को सलाम किया। एल्कोहल डिपेंडेंस जैसी चुनौती को अपने दृढ़निश्चय और अनुशासन से हराकर दोनों ने नशा मुक्त जीवन की मिसाल पेश की।डीएम ने स्मृति चिन्ह, शॉल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने दोनों पूर्व सैनिकों की सराहना करते हुए कहा कि इनकी कहानी समाज के लिए प्रेरणादायक है और नशा मुक्ति अभियान को मजबूती देगी।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

अजय देवगन की आगामी फिल्म 'चौहान' का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर उठे विरोध...
मनोरंजन 
अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

13 जुलाई को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक। विदेशी मुद्रा जमा जुटाने के अभियान की प्रगति...
कारोबार 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

एक सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 7.26 अरब डॉलर की बढ़ोतरी। कुल विदेशी मुद्रा भंडार 674.19 अरब डॉलर पर...
कारोबार 
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

आरटीई के तहत तीसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी संपन्न। 7,630 बच्चों को पसंद के निजी स्कूलों में प्रवेश मिला। नर्सरी,...
मध्य प्रदेश 
 आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

उफनाई मालन नदी में नहाते समय तीन किशोर बहाव की चपेट में आए। एक किशोर सुरक्षित बाहर निकला, दो लापता।...
उत्तर प्रदेश 

एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

कौशाम्बी।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा अभियान के तहत)...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को चौक समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति और विश्व...
उत्तर प्रदेश 
समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी

लखनऊ।अलीगंज के सेक्टर-डी में बिल्डिंग में बीते 22 जून को भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 15 लोगों...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी