सरजू सहकारी चीनी मिल को 28 करोड़ का लाभांश,किसानों के चेहरों पर आई मुस्कान

सरजू सहकारी चीनी मिल कि निकाय बैठक मे गर्मी से बेहाल बैठक मे अधिकारियों के करीब डेढ़ घंटा लेट लतीफ़ आने से किसानो ने जमकर हंगामा काटा व कुर्सियां छोड़कर भागने लगे,तभी मिल अफसरों ने किसानो की मनोतीकर गुस्सा शांत कराया है।

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

राकेश यदुवंशी

बेलरायां-खीरी,18 सितम्बर(तरुणमित्र)। सरजू सहकारी चीनी मिल की सामान्य निकाय बैठक शुक्रवार को हरद्वाही बाजार स्थित मैरिज हाल में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने किसानों को गन्ना पेराई सत्र 2025-26 में चीनी मिल को करीब 28 करोड़ रुपये का लाभ होने की जानकारी दी। लाभ की सूचना मिलते ही किसानों में खुशी का माहौल दिखाई दिया।
 
बैठक का शुभारंभ चीनी मिल के जीएम राजेश कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि चीनी मिल में वर्ष 1981 से 30 टन क्षमता वाले बॉयलर लगे हुए हैं। पुराने होने के कारण बॉयलरों में आए दिन तकनीकी खराबी के चलते मिल का संचालन प्रभावित होता है। उन्होंने मिल में एक बड़े बॉयलर और एक टरबाइन की आवश्यकता बताई।
बैठक में चीनी मिल के आठ उर्वरक गोदामों से संबंधित प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। समिति अंशदान मद से चार गोदामों की मरम्मत कराने तथा चार जर्जर भवनों का नवनिर्माण कराने के प्रस्ताव पर विचार किया गया। इसके अलावा नाबार्ड योजना के तहत नई ऋण सीमा से छूटे किसानों को नई ऋण सीमा में शामिल करने और जिन किसानों का शेयर अंश कम जमा होने के कारण ऋण सीमा कम बनी है, उनका शेयर अंश जमा कराने के बाद ऋण सीमा बढ़ाने पर भी विचार किया गया।
 
बैठक के दौरान जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने ‘हे ग्राम देवता नमस्कार, सोने-चांदी से नहीं तुमने मिट्टी से किया प्यार’ कविता प्रस्तुत कर किसानों की तालियां बटोरीं।
इस अवसर पर विधायक शशांक वर्मा, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, चीनी मिल के जीएम राजेश कुमार, उपाध्यक्ष सच्चा सिंह, एसडीएम यदुवीर सिंह, सीसीओ त्रिलोकी सिंह समेत चीनी मिल के संचालक, डेलीगेट और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान