"गांव बस्ती चलो अभियान" के तहत जिलाध्यक्ष ने किया व्यापक जनसंपर्क

घर-घर पहुंचकर योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे ‘गांव बस्ती चलो अभियान’ के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा ने मंगलवार को कप्तानगंज मण्डल के कटरी बूथ पर घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर उनके अनुभवों एवं योजनाओं के जमीनी प्रभाव की जानकारी ली।
जिलाध्यक्ष ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ें।कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि 7 से 12 अप्रैल तक चलने वाले ‘गांव बस्ती सम्पर्क अभियान’ के तहत जिले के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं संगठन के जिम्मेदार कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसंपर्क करेंगे तथा लाभार्थियों से संवाद स्थापित करेंगे।
जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा में चयनित गांवों व बस्तियों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क शामिल है। प्रत्येक ग्राम में 25 से 30 लोगों को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा गया है।
साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर व्यापक चर्चा कर फीडबैक लिया जाएगा तथा सभी कार्यक्रमों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित करने के निर्देश दिए गए हैं।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर,गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि...
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

ग्वालियर। देशभर में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में...
मध्य प्रदेश 
120 करोड़ के गहनों से सजे राधा-कृष्ण, दर्शन को उमड़ी भीड़

मप्र में भारी बारिश से नर्मदा-मंदाकिनी उफनीं, बाढ़ जैसे हालात

भोपाल। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखने लगा है। शुक्रवार को...
मध्य प्रदेश 
मप्र में भारी बारिश से नर्मदा-मंदाकिनी उफनीं, बाढ़ जैसे हालात

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक...
उत्तर प्रदेश 
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

सोनभद्र। साइबर क्राइम थाना की पुलिस टीम ने फेसबुक पर धन दुगना करने का विज्ञापन दिखाकर एक व्यक्ति से 15.93...
उत्तर प्रदेश 
फेसबुक पर धन दुगना का ख्वाब दिखाकर 15.93 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार

बेतवा नदी उफान पर, डैम से छोड़ा गया 90 हजार क्यूसेक पानी

झांसी। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और कैचमेंट एरिया में तेज बरसात के चलते बेतवा नदी का...
उत्तर प्रदेश 
बेतवा नदी उफान पर, डैम से छोड़ा गया 90 हजार क्यूसेक पानी