बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए उत्पीड़न की कार्रवाइयाँ वापस लेने की मांग

संघर्ष समिति को विश्वास में लेकर बनाई जाए ठोस कार्ययोजना

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। भीषण गर्मी के चलते प्रदेश में बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे समय में उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्रभावी समाधान निकालने और बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का एकमात्र रास्ता यह है कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन टकराव की नीति छोड़कर सकारात्मक पहल करे। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने कहा है कि पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष तत्काल संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुलाएँ और उन्हें विश्वास में लेकर गर्मियों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करें।

संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया कि मार्च 2023 से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे बिजली कर्मियों पर की गई सभी अनुशासनात्मक एवं उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयाँ तत्काल वापस ली जानी चाहिए। यह कार्रवाइयाँ किसी कदाचार के कारण नहीं, बल्कि शांतिपूर्ण आंदोलन के चलते की गई हैं। ऐसी स्थिति में सामान्य कार्य वातावरण बहाल करने के लिए इनका समाप्त होना अत्यंत आवश्यक है।

लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिवर्ष 5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा जल्द: सीएम योगी ये खबर भी पढ़े : लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिवर्ष 5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा जल्द: सीएम योगी

संघर्ष समिति ने यह भी याद दिलाया कि मार्च 2023 की सांकेतिक हड़ताल के बाद प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि आंदोलन में शामिल कर्मचारियों पर की गई सभी कार्रवाइयाँ वापस ली जाएँ तथा हटाए गए संविदा कर्मियों को बहाल किया जाए। दुर्भाग्यपूर्ण है कि तीन वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इसके विपरीत, अत्यंत कम वेतन पाने वाले संविदा कर्मियों को सेवा से बाहर रखा गया और शांतिपूर्ण ढंग से कार्यालय समय के बाद सभा कर रहे कर्मचारियों पर नई अनुशासनात्मक कार्रवाइयाँ थोप दी गईं, जिससे कार्य का वातावरण और अधिक खराब हुआ है।

दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि स्वरूप शांति मार्च    ये खबर भी पढ़े : दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि स्वरूप शांति मार्च  

संघर्ष समिति ने बताया कि इन मुद्दों पर सरकार और प्रबंधन का ध्यान आकर्षित करने के लिए 16 अप्रैल से व्यापक जन-जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत बिजली कर्मियों को संगठित किया जा रहा है तथा उपभोक्ताओं को विश्वास में लेकर उनकी समस्याओं को सर्वोच्च प्राथमिकता पर हल करने का संकल्प लिया जा रहा है।

रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत ये खबर भी पढ़े : रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

संघर्ष समिति ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करने के बजाय धमकी और भय का वातावरण बनाने का प्रयास कर रहा है। इस प्रकार की नीति से बिजली व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है।

आज अवकाश के दिन प्रदेश के सभी जनपदों और परियोजनाओं में जन-जागरण अभियान के अंतर्गत बिजली कर्मियों ने आपसी संपर्क कर यह संकल्प दोहराया कि प्रदेश में बिजली का निजीकरण किसी भी स्थिति में नहीं होने दिया जाएगा तथा कर्मचारियों पर की गई सभी उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों को वापस कराया जाएगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

शामली पुलिस ने 50 हजार के इनामी काे मार गिराया, दाराेगा घायल

वह कैराना थाना से हिस्ट्रीशीटर था
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शामली पुलिस ने 50 हजार के इनामी काे मार गिराया, दाराेगा घायल

पंचायत चुनाव में देरी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में हो रही देरी को लेकर राज्य सरकार पर कड़ा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पंचायत चुनाव में देरी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

संभल में बाेले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद- भाजपा का हिंदुत्ववाद नकली

संभल। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भाजपा के हिन्दुत्व को नकली बताया। उन्होंने जनपद संभल में मुसलमानों के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 संभल में बाेले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद- भाजपा का हिंदुत्ववाद नकली

अपना दल (एस) ने राजर्षि शाहूजी महाराज की जयंती पर किया कार्यक्रम

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर ने अपना दल (एस) की ओर से शुक्रवार को आरक्षण के जनक, महान समाज...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अपना दल (एस) ने राजर्षि शाहूजी महाराज की जयंती पर किया कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश