अपना दल (एस) ने राजर्षि शाहूजी महाराज की जयंती पर किया कार्यक्रम

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर ने अपना दल (एस) की ओर से शुक्रवार को आरक्षण के जनक, महान समाज सुधारक एवं वंचितों के हितैषी राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। भरुहना स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद ने की। उन्होंने कहा कि राजर्षि शाहूजी महाराज ने सामाजिक समानता और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए। वर्ष 1902 में कोल्हापुर रियासत में पिछड़े एवं कमजोर वर्गों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू कर सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि शाहूजी महाराज समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों से प्रेरित होकर जीवनभर शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करते रहे।

सीडीाओं की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन ये खबर भी पढ़े : सीडीाओं की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में शाहूजी महाराज की जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी दो जुलाई को लखनऊ में आयोजित पार्टी संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान, छात्र मंच जिलाध्यक्ष विकास मौर्य, नमिता केसरवानी, मनीषा सिंह, उमाशंकर सोनी, राजेश मौर्य, अर्जुन सोनकर, आरिफ अली मंसूरी, राहुल ओझा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में माइक्रोड्रामा तेजी से दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं। इसी कड़ी में कुकू...
मनोरंजन 
कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

धमतरी। धमतरी में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हाईवे सर्विलेंस टीम...
छत्तीसगढ़ 
धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में आज शाम चिकित्सकीय तत्परता, त्वरित निर्णय और टीमवर्क का एक चमत्कारिक सराहनीय...
उत्तर प्रदेश 
सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान