सीडीाओं की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर।  जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। 
किसान दिवस में राम जनक चौधरी ग्राम मसौना ने अवगत कराया था की मसौना समिति पर खाद उपलब्ध नहीं है जिसको सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा अवगत कराया गया कि मसौना समिति का गोदाम जर्जर है जिससे बरसात में उर्वरक का उठान अपेक्षाकृत कम रहता है और जो उर्वरक जाता है उसे सुरक्षा की दृष्टि से वितरित दिया जाता रहा है उनके द्वारा समिति पर जाकर स्वयं देखा गया तो खाद उपलब्ध पाया गया। श्री अमर राय जिला उपाध्यक्ष द्वारा कठिनैय्या नदी में गंदगी की चर्चा पर अधिशासी अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि नहर सफाई का कार्य 04 किमी तक कराया जा चुका है।  श्री अमर राय द्वारा पूछा गया था की खलीलाबाद मंडी में एफपीओ के लिए दुकान की व्यवस्था के बारे में अवगत कराया गया कृषि उत्पादन मंडी समिति द्वार सरकारी दुकान का आवंटन कर दिया गया है। श्री कृष्णा चौधरी द्वारा शिकायत की गई थी उनके पिताजी पर टुल्लू पम्प के प्रयोग का गलत मुकदमा दर्ज किया गया है जिस पर अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया कि उपभोक्ता पर कोई भी देय शेष नहीं है। 
किसान दिवस में डेयरी विभाग से संबंधित मिनी नंदिनी, नंदिनी एवं मुख्यमंत्री गौ  संवर्धन योजना के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। टीकाकरण एवं रोगों के बचाव के तरीके के बारे में भी अवगत कराया गया। जिसपर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि आवश्यक क्षेत्र में खासकर बॉर्डर एरिया में टीकाकरण अभियान पहले  कराया जाए। 
      समस्याओं के क्रम में श्री नसीम विकासखंड सेमारियावा द्वारा अवगत कराया गया की धान में कीटों की रोकथाम के लिए कृषि रक्षा इकाई पर क्या व्यवस्था है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषि रक्षा अधिकारी को निर्देश दिया गया कि इस संदर्भ में अति शीघ्र कार्रवाई करके व्यवस्था की जाए।  मार्तंड प्रताप सिंह विकासखंड सेमारियावा द्वारा पूछा गया कि खरीफ एवं रबी के लिए केसीसी धारक किसान को बीमा कंपनी से क्या लाभ है एवं किसान की कितनी क्षति हुई इसका आकलन कैसे किया जा सकता है जिस पर बीमा विभाग के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि पिछले साल एक करोड़ सड़सठ लाख रुपए भुगतान के रूप में दिए गए हैं एवं 25000 किसानों को 01 करोड़ 93 लाख का प्रीमियम लिया गया है। फसल में होने वाली किसी भी क्षति की शिकायत  1477  सरकारी टोल फ्री नंबर पर किसी भी समय की जा सकती है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बंधित बीमा कंपनी को निर्देशित किया गया की वह किसानो के फसल में हुई क्षति के सन्दर्भ में सहजी आकलन करते हुए कार्यवाही करे। किसान दिवस के अवसर पर श्री रामदरश यादव द्वारा क्रॉप कटिंग के मानक के बारे में पूछा गया और यह कहा गया कि जो मानक था उसी पर खरीदारी का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया। इस बार क्रॉप  कटिंग का मानक ठीक रखा जाए जिससे खरीदारी प्रभावित नहीं हो। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा इस पर आश्वाशन दिया गया की मानक सही निर्धारित होगा। श्री राजेंद्र राय विकास नाथनगर द्वारा कहा गया कि इस वर्ष बारिश बहुत कम है एवं नहरों द्वारा  सिंचाई कैसे होगी। इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नहर विभाग को निर्देशित किया गया की नहरों के साफ सफाई के साथ पानी की व्यवस्था में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। इस पर ड्रेनेज विभाग के अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि नहरों की सफाई का कार्य शुरू है एवं 30 सितंबर तक पानी की सप्लाई होती रहेगी। श्री सुभाष चंद्र ग्राम झीनखाल विकासखंड बघौली द्वारा अवगत कराया गया कि उनके गांव के बगल में मुर्गी फार्म बना है जिसे निकालने वाली गंदगी पर मक्खियों आती हैं जो घरों में घुसकर प्रदूषण फैल रही हैं इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया गया कि इस मुर्गी पालन व्यवस्था से गांव वालों को जो दिक्कत हो रही उसका समाधान तुरंत कर निस्तारण किया जाए द्य
   श्री सिंटू ग्राम बालू शासन विकासखंड बघौली द्वारा अवगत कराया गया कि पीएम कुसुम घटक सी १ योजना अंतर्गत श्री राजेंद्र प्रसाद पांडे पुत्र शत्रुघ्न पांडे ग्राम सरेनी बघौली के यहां सोलर हेतु पिछले साल से धन जमा है लेकिन सोलर नहीं लगा है इस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि इस संदर्भ में शीघ्र कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा0 सर्वेश कुमार यादव, लीड बैंक मैनेजर पवन कुमार सिन्हा, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, प्रगतिशील किसान सुरेन्द्र राय सहित सम्बंधित अधिकारी एवं सम्मानित किसान आदि उपस्थित रहे। 
 
 

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

TMC नेता उत्तम कुंडू गिरफ्तार, जमीन कब्जे समेत कई आरोप

कोलकाता। जमीन लूट, निर्माणाधीन फ्लैट पर जबरन कब्जा करने और रुपये हड़पने समेत कई आरोपों में तारकेश्वर नगरपालिका के पूर्व...
पश्चिम बंगाल 
TMC नेता उत्तम कुंडू गिरफ्तार, जमीन कब्जे समेत कई आरोप

बंगाल में बारिश का दौर जारी, 21 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मानसून की सक्रियता के बीच गुरुवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में बारिश का दौर जारी, 21 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

गाड़ी बैक करने को लेकर हुआ विवाद, चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। बिजनौर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाड़ी बैक करने को लेकर हुआ विवाद, चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

रामेश्वरम मंदिर में मातृशक्ति ने किया रुद्राभिषेक, लोककल्याण की कामना

वाराणसी। प्रभुजन सेवा संस्थान एवं कुटुंब प्रबोधन मातृशक्ति आयाम, काशी मध्य के संयुक्त तत्वावधान में वाराणसी के लक्सा में...
उत्तर प्रदेश 
रामेश्वरम मंदिर में मातृशक्ति ने किया रुद्राभिषेक, लोककल्याण की कामना

मप्रः एग्रीस्टेक, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान आज से शुरू

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा रबी वर्ष 2026-27 के दौरान किसानों को सुव्यवस्थित रूप...
मध्य प्रदेश 
मप्रः एग्रीस्टेक, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान आज से शुरू

उत्तर प्रदेश

गाड़ी बैक करने को लेकर हुआ विवाद, चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। बिजनौर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाड़ी बैक करने को लेकर हुआ विवाद, चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

रामेश्वरम मंदिर में मातृशक्ति ने किया रुद्राभिषेक, लोककल्याण की कामना

वाराणसी। प्रभुजन सेवा संस्थान एवं कुटुंब प्रबोधन मातृशक्ति आयाम, काशी मध्य के संयुक्त तत्वावधान में वाराणसी के लक्सा में...
उत्तर प्रदेश 
रामेश्वरम मंदिर में मातृशक्ति ने किया रुद्राभिषेक, लोककल्याण की कामना

‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 42.09 लाख की साइबर ठगी

छह बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई थी ठगी की रकम, असम-गुजरात-कर्नाटक से जुड़े मोबाइल नंबरों की जांच, IP लोकेशन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 42.09 लाख की साइबर ठगी

औरैया में महिला की फोटो से AI अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अयाना थाना क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही युवक पर उसकी...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में महिला की फोटो से AI अश्लील वीडियो बनाने का आरोप