नवजात शिशु का शव गेहूं के खेत में मिला, जांच में जुटी पुलिस
औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव भौनकपुर में बुधवार को गेंहू के खेत में एक नवजात शिशु का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में चर्चाका माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
गांव के बाहर स्थित संदीप के खेत में इन दिनों गेंहू की फसल की कटाई चल रही है। शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे संदीप अपनी पत्नी निशा के साथ खेत में फसल काटने पहुंचे थे। जैसे ही वे खेत में आगे बढ़े उनकी नजर जमीन पर पड़े एक नवजात शिशु पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उन्होंने पाया कि शिशु मृत अवस्था में था और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था।
यह दृश्य देखकर दंपति घबरा गए और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फफूंद थाना प्रभारी अजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में शिशु मृत पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी ने बताया कि एक नवजात शिशु का शव खेत में मिला है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
