लालबाग में चमकीं गलियां, सभासद ने किया सीसी रोड का उद्घाटन
बोले प्रतिनिधि, पूरा मोहल्ला हमारा घर, हम किसी के लिए गैर नहीं
लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय के समीप दीनदयाल पार्क के सामने स्थित बेलदारी लेन लालबाग में सभासद निधि से बनाई गयी गलियों की सीसी रोड का उदघाटन स्थानीय सभासद सैयद यावर हुसैन उर्फ रिसु ने किया।
रिसु ने कहा कि की पूरे क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को यदि कोई भी समस्या हो तो हमारे पास आये मेरी तरफ से हर संभव पूरा सहयोग मिलेगा। सभाषद रिसु का स्वागत सोसाइटी के अध्यक्ष राकेश मिश्रा, उपाध्यक्ष नितिन शर्मा महामंत्री रिजवान भाई, प्रवक्ता आमिर हुसैन, जीतेन्द्र जायसवाल , अरुण श्रीवास्तव,आलोक द्विवेदी. बंटी भाई मोहमद हाफिज व अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष पाण्डेय द्वारा किया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
