राहुल पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का धरना
लखनऊ । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफ0आई0आर0 को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन एवं सांसद तनुज पुनिया के नेतृत्व में कार्यकतार्ओं ने धरना दिया।
इस अवसर पर तनुज पुनिया ने कहा कि भाजपा, आरएसएस की शुरू से ही मानसिकता दलित विरोधी रही है। उसी दलित विरोधी मानसिकता के चलते केन्द्र की मोदी सरकार दलितों के प्रति अपमानजनक और उत्पीड़नात्मक रवैया अपनाये हुए है। भाजपा संविधान की धज्जियां उड़ाकर डा0 भीमराव अम्बेडकर का अपमान कर रही है। जब तक उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार राहुल गांधी के विरूद्ध दर्ज एफआईआर को निरस्त नहीं करती, तब तक यह धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर विश्वविजय सिंह, अनु0जाति विभाग की प्रवक्ता सिद्धिश्री, उपेन्द्र कुमार भारती, विषम सिंह, सुशील कुमार, जयंत कुमार, मेजर शेखर, संयोगिता वर्मा, विद्या गौतम, सीमा भारती, बृजेश आर्या, मुरली मनोहर, अजय रावत, जयंत कुमार, अरविंद कुमार, आर0डी0 राव सहित कई नेता शामिल रहे।
गूह मंत्री को लिखी चिठ्ठी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दिल्ली एनसीआर में नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म तथा उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस हिरासत में हुई मृत्यु के संबंध में रिपोर्ट तलब करने की मांग किया। साथ ही दोनों पीड़ितों के परिजनों को मुआवजे दिए जाने का भी अनुरोध किया है। इस पत्र में अजय राय ने मैनपुरी की 16 वर्षीय कक्षा 11 की छात्रा 4 अगस्त की रात ग्रेटर नोएडा के परी चैक से नोएडा के सेक्टर-63 जाने के लिए स्लीपर बस में यात्रा करने के दौरान वाहन चालक और परिचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बस लगभग 47 किलोमीटर तक दिल्ली की सड़कों पर चलती रही। इसी तरह बदायूं के दातागंज थाने में राजेश कोरी की पुलिस हिरासत में मृत्यु हुई है। परिजनों ने पुलिस प्रताड़ना और पिटाई का गंभीर आरोप लगाया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
