समाधान दिवस में शिकायत पर्ची को लेकर फरियादियों ने काटा हंगामा

बाहरी युवक को बिठाकर कटाई जा रही थी शिकायती पर्ची

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील सभागार में जन शिकायतों की निस्तारण के लिए शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस फरियादियों की शिकायतों को दर्ज की जाने वाली लाल रसीद पर तहसील प्रशासन द्वारा अचानक प्रतिबंध लगा देने से कई फरियादियों को मायूस होना पड़ा। 
 
संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहीं एडीएम सिविल सप्लाई ज्योति गौतम से किसान यूनियन के तमाम पदाधिकारियों व कई फरियादियों ने मौखिक शिकायत करते हुए तहसील प्रशासन पर आरोप लगाया कि पूर्व में आयोजित हुए तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जो लाल पर्ची फरियादियों को दी जाती थी वह इस बार सभी शिकायत प्रार्थना पत्रों पर नहीं दी जा रही है। 
 
शिकायती पत्र लेकर रसीद कटवाने के लिए लाइन में लगे फरियादियों से रसीद काटने के लिए काउंटर पर बैठाए गए बाहरी व्यक्तियों द्वारा दो टूक जवाब दिया जाता है कि पहले शिकायत करो अधिकारी जब प्रार्थना पत्र पर रसीद के लिए लिखेंगे तभी लाल रसीद मिलेगी। 
 
जानकारी के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों को शिकायती पत्रो को लिखित आंकड़ों में कमी लाने के लिएतहसील स्तरीयअधिकारियों द्वारा बनाई गई गुप्त योजना के तहत शिकायत सुनने के दौरान तहसील स्तरीय अधिकारी जिन प्रार्थना पत्रों पर कोड वर्ड (आर) लिख रहे हैं उसका मतलब शिकायत रिशिव है उनको रसीद दी जाती है जो शिकायत पत्र में कुछ नहीं लिखा होता है उनको रसीद नहीं दी जा रही है साथ ही तमाम प्रार्थना पत्रों को फरियादियों से लेने के बाद अपने पास थोक के भाव रख लेते हैं जिन पर निस्तारण की कोई कार्यवाही नहीं होनी है।
 
एडीएम सिविल सप्लाई ज्योति गौतम ने संपूर्ण समाधान दिवस के लिए निर्गत शासनादेश को प्राथमिकता के आधार पर मानते हुए फरियादियों की शिकायतों के पंजीकरण मे दी जाने वाली रसीद पर गंभीर रुख अपनाते हुए एसडीएम आकाश सिंह को तत्काल इस मामले में देखने को कहा और कहा की यदि ऐसा हो रहा है तो गलत है क्योंकि प्रत्येक फरियादी की शिकायत का पंजीकरण और उनका निस्तारण शासन की मंशा के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर होना अनिवार्य है। 
 
उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज आकाश सिंह ने बताया कि शनिवार को आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 117 शिकायती पत्र मिले हैं जिनमें 18 का मौके पर निस्तारण कराया गया शेष अंनिस्तारित 99 प्रार्थनापत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान