मुख्य राजस्व अधिकारी ने नगर पंचायत भानपुर का किया औचक निरीक्षण

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - नगर पंचायत भानपुर में मंगलवार को मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) ने एसडीएम/ईओ नगर पंचायत भानपुर राजेश यादव के साथ नगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। सुबह-सुबह पहुंचे अधिकारियों ने नगर की सफाई व्यवस्था, घर-घर कूड़ा संग्रहण, चौराहों की साफ-सफाई, कूड़े के ढेर और नालियों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंडल कार्यक्रम प्रबंधक एसबीएम भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था में सुधार और गंदगी वाले स्थानों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती और एसडीएम/ईओ राजेश यादव ने निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के विभिन्न प्रमुख स्थानों एवं मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान चौराहों पर सफाई की स्थिति, सड़क किनारे साफ-सफाई, कूड़ा उठान तथा घर-घर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था को देखा गया। अधिकारियों ने यह भी जानकारी ली कि नगर के सभी वार्डों में कूड़ा संग्रहण वाहन नियमित रूप से पहुंच रहे हैं या नहीं और घरों से निकलने वाले कूड़े का उचित तरीके से संग्रहण एवं निस्तारण किया जा रहा है या नहीं।
कूड़े के ढेर और नालियों की सफाई पर विशेष जोर-
निरीक्षण के दौरान नगर में पाए गए कूड़े के ढेर और नालियों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों ने गंदगी वाले स्थानों को चिह्नित कर तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। कई स्थानों पर नालियों की सफाई व्यवस्था को देखा गया तथा आवश्यकता वाले स्थानों पर नालियों को खुलवाकर सफाई कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नालियां जाम रहने से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है, इसलिए नियमित रूप से नालियों की सफाई कराई जाए।
निरीक्षण के दौरान एक देसी शराब की दुकान के आस पास बहुत गंदगी पायी गयी जिस पर सीआरओ द्वारा अत्यंत रोष प्रकट किया तथा वहाँ पर तत्काल सफाई कराये जाने का निर्देश आबकारी अधिकारी बस्ती तथा ईओ नगर पंचायत भानपुर को निर्देशित किया साथ ही यह भी निर्देशित किया गया की एक अभियान चला कर जनपद की सभी नगर निकायों मे स्थित शराब की दुकानों के आस पास कूड़ा का निस्तारण बैधानिक तरीके से कराया जाय और सभी दुकानदारों को निर्देशित किया जाये की भविष्य मे कूड़ा न इक्कठा हो बल्कि कूड़े को उचित तरीके से नगर पंचायत को ही दिया जाये | 
सीआरओ ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सफाई कार्य केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका असर नगर की सड़कों, गलियों और नालियों पर भी दिखाई देना चाहिए। सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करने तथा जहां भी गंदगी, कूड़े का ढेर अथवा जलभराव की समस्या दिखाई दे, वहां तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नगर के नागरिकों से भी संवाद किया। नागरिकों से सफाई व्यवस्था, कूड़ा संग्रहण और नालियों की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से उनकी समस्याएं और सुझाव भी जाने।सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती ने नागरिकों से अपील की कि वे नगर को स्वच्छ बनाए रखने में नगर पंचायत का सहयोग करें। घरों से निकलने वाले कूड़े को इधर-उधर फेंकने के बजाय कूड़ा संग्रहण वाहन को दें तथा सार्वजनिक स्थानों, नालियों और सड़कों पर कूड़ा न डालें।
नगर पंचायत के निरीक्षण के साथ ही सीआरओ ने नगरीय निकाय निदेशालय द्वारा आयोजित डीसीसी बैठक में भी प्रतिभाग किया। बैठक में नगरीय निकाय से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा नगर निकायों में चल रहे कार्यों और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने नगर की सफाई व्यवस्था, कूड़ा संग्रहण एवं अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने पर जोर दिया। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत सीआरओ एवं एसडीएम/ईओ नगर पंचायत भानपुर राजेश यादव ने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सड़क मार्ग की सफाई की।
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वयं सड़क पर उतरकर सफाई किए जाने से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि नगर को स्वच्छ रखना केवल नगर पंचायत या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।अधिकारियों ने कहा कि यदि लोग अपने घरों और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखें, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालें और नगर पंचायत की कूड़ा संग्रहण व्यवस्था का उपयोग करें तो नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में काफी मदद मिलेगी।
निरीक्षण के अंत में सीआरओ ने नगर पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने घर-घर कूड़ा संग्रहण को नियमित बनाए रखने, प्रमुख चौराहों एवं मार्गों की लगातार सफाई कराने, कूड़े के ढेर हटाने तथा नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए और जहां कहीं भी गंदगी, कूड़े का ढेर अथवा नाली जाम होने की समस्या दिखाई दे, वहां तत्काल कार्रवाई की जाए। नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमित निरीक्षण पर भी जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान सीआरओ, एसडीएम/ईओ नगर पंचायत भानपुर राजेश यादव, मंडल कार्यक्रम प्रबंधक अमरेंद्र सिंह एवं नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वच्छता, नागरिक सुविधाओं और नियमों के पालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

विश्व गैंडा दिवस पर मोदी ने ‘प्रोजेक्ट राइनो’ शुरू करने की घोषणा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विश्व गैंडा दिवस के अवसर पर एक सींग वाले गैंडे के संरक्षण...
राष्ट्रीय 
विश्व गैंडा दिवस पर मोदी ने ‘प्रोजेक्ट राइनो’ शुरू करने की घोषणा

मप्र में 25 सितंबर से शुरू होगी सुगम बस सेवा, गडकरी देगे हरी झंडी

मप्र में 25 सितंबर से शुरू होगी सुगम बस परिवहन सेवा, केन्द्रीय मंत्री गडकरी 350 बसों को दिखाएंगे हरी झंडी...
मध्य प्रदेश 
मप्र में 25 सितंबर से शुरू होगी सुगम बस सेवा, गडकरी देगे हरी झंडी

'18% आबादी, लेकिन पानी सिर्फ 4%' जल सुरक्षा पर उपराष्ट्रपति ने दिया संदेश

कहा- जल सुरक्षा से होगी जन व राष्ट्र सुरक्षा नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को यहां 9वें भारत...
राष्ट्रीय 
'18% आबादी, लेकिन पानी सिर्फ 4%' जल सुरक्षा पर उपराष्ट्रपति ने दिया संदेश

जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए...
उत्तर प्रदेश 
जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए...
उत्तर प्रदेश 
जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार

आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

बस्ती - भारतीय ज्ञान परंपरा में आयुर्वेद का विशेष स्थान है। यह केवल रोगों के उपचार की चिकित्सा पद्धति नहीं,...
उत्तर प्रदेश 
आयुर्वेद दिवस विशेष: स्वस्थ जीवन की राह दिखाती भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा

साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दिलाई गयी राहत 18417 रुपये की धनराशि कराई वापस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर अभियान के तहत साइबर अपराधों की...
उत्तर प्रदेश 
साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दिलाई गयी राहत 18417 रुपये की धनराशि कराई वापस