भीषण गर्मी पर मुख्यमंत्री योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

- राहत-बचाव कार्यों में लापरवाही न बरतने, अस्पताल व बिजली व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाए

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ,। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जनसामान्य को हीट स्ट्रोक, निर्जलीकरण और गर्मी से होने वाली अन्य समस्याओं से बचाने के लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियां अलर्ट मोड में रहें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को अस्पतालों, पेयजल व्यवस्था और बिजली आपूर्ति की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस दौर में आमजन को सबसे अधिक परेशानी बिजली कटौती और पानी की कमी से होती है, इसलिए इन दोनों व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जनपदों में नियमित समीक्षा करें और जहां भी समस्या हो, उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा है।

घर से लापता चार सगी बहनें देवा शरीफ से सकुशल बरामद, कैसरबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई ये खबर भी पढ़े : घर से लापता चार सगी बहनें देवा शरीफ से सकुशल बरामद, कैसरबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई

उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पतालों में आवश्यक दवाएं, बेड, आईवी फ्लूइड और डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। साथ ही एंबुलेंस सेवाओं को भी सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखा जाए, क्योंकि ये वर्ग सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि दोपहर के समय बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें। उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाते रहें। उन्होंने बुजुर्गों को भी तेज धूप से बचाने और उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने लोगों से ढीले सूती कपड़े पहनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हल्के रंग के सूती वस्त्र शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं और गर्मी से राहत देते हैं। इसके साथ ही अधिक से अधिक पानी पीने, ओआरएस और नींबू पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने तथा धूप में निकलते समय सिर को ढकने जैसे उपाय अवश्य अपनाए जाएं।

मुख्यमंत्री योगी ने आग लगने की घटनाओं को लेकर भी लोगों और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। खेतों, बाजारों, गोदामों और रिहायशी इलाकों में अग्नि सुरक्षा उपायों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। ऐसी कोई भी लापरवाही न की जाए, जिससे आग लगने का अंदेशा हो। उन्होंने फायर विभाग को भी पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष चिंता जताई।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्यों और खुले स्थानों पर काम करने वाले श्रमिकों को लू, थकावट और निर्जलीकरण से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। कार्यस्थलों पर पेयजल, छाया व प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अत्यधिक गर्मी के समय श्रमिकों से लगातार काम न कराया जाए और उन्हें समय-समय पर आराम दिया जाए।

योगी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से भी आमजन के बीच जागरूकता फैलाने को कहा है, ताकि लोग गर्मी व लू से बचाव के उपायों को अपनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता की सुरक्षा व सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी स्थिति में लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 
प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

देहरादून। विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड ने संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार और भारतीय ज्ञान परंपरा के विस्तार की दिशा...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 नेपाल और इंडोनेशिया से संस्कृत सहयोग पर वार्ता, होंगे विशेष कार्यक्रम

जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर। शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिमूर्ति नगर स्थित कृष्णा कॉलोनी में बुधवार को एक युवक की चाकू मारकर...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल में शुरू हुई ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक

भोपाल। ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
भोपाल में शुरू हुई ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह की बैठक

हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार तथा आंदोलनरत पालिका कर्मचारियों के बीच हुई बैठक में मांगों को लेकर सहमति नहीं बन सकी। इसके...
हरियाणा 
हरियाणा पालिका कर्मचारी 6 अगस्त से तीन दिन हड़ताल पर

उत्तर प्रदेश

प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

कौशाम्बी। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल में प्रसव...
उत्तर प्रदेश 
प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिराेजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम ने बुधवार को पति को आत्महत्या के लिए उकसाने...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: पति ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, आरोपित पत्नी गिरफ्तार