यातायात नियमों के उल्लंघन पर 110 वाहनों का चालान, एक वाहन सीज
दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
देवरिया। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने के लिए यातायात पुलिस देवरिया द्वारा मंगलवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह ने टीम के साथ कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड, बस स्टैंड तथा न्यू कॉलोनी क्षेत्र में वाहनों की गहन चेकिंग की।
अभियान के दौरान सड़क पर अवैध रूप से सवारी भरने वाले अनुबंधित बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों, बिना हेलमेट व गलत नंबर प्लेट से वाहन चलाने वालों तथा नो पार्किंग क्षेत्र डॉ. गुलाम रसूल और आस्था हॉस्पिटल के सामने में खड़े वाहनों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
यातायात प्रभारी ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 110 वाहनों का ई-चालान किया गया जबकि 1 वाहन को सीज किया गया। यातायात प्रभारी ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, सड़क हादसों में कमी आएगी और यह संदेश जाएगा कि नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
तीन दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हरि मोहन वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। सटीक भाषा, तथ्यपरक संपादन और समाचारों को संतुलित रूप देने की उनकी क्षमता उनकी पहचान है।
