इंस्टाग्राम पर नाम बदलकर दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने और धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी के सैरपुर थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम के जरिए युवती से दोस्ती कर नाम और धर्म छिपाने, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने तथा धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक शनिवार को पीड़िता ने थाना सैरपुर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि छठामील मार्केट स्थित रैथा रोड पर नाई (बारबर) की दुकान चलाने वाला शोएब अख्तर पुत्र सुबराती, निवासी किराये का मकान सहभागी शिक्षण संस्थान के पास छठामील थाना सैरपुर, मूल निवासी ग्राम कर्दा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा, ने अपना नाम बदलकर “सौरभ सिंह” बताकर इंस्टाग्राम के माध्यम से उससे दोस्ती की।

 सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में आगरा में बैंक प्रबंधक को किया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े :  सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में आगरा में बैंक प्रबंधक को किया गिरफ्तार

आरोप है कि आरोपी ने युवती को झांसे में लेकर उसके साथ जबरन छेड़छाड़ की तथा अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। बाद में आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। इतना ही नहीं आरोपी ने कथित रूप से अश्लील सामग्री सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी और विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकी दी।

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा:विक्रम सिंह  ये खबर भी पढ़े : जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा:विक्रम सिंह

पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना सैरपुर में मु0अ0सं0 47/2026 के तहत धारा 74, 351(3), 352 बीएनएस, उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3/5(1), आईटी एक्ट की धारा 67 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है और आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां! ये खबर भी पढ़े : सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

कौशाम्बी। जिले के सिराथू तहसील के ग्राम सभा थोन में तालाब की भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों...
उत्तर प्रदेश 
तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (UPMSRA) अलीगढ़ इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)...