लखीमपुर-खीरी,19 सितम्बर(तरुणमित्र)। भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम पलहनापुर में पत्नी से विवाद के बाद पहुंचे साले और उसके साथियों पर युवक के साथ मारपीट करने और उसकी मौत का कारण बनने का आरोप लगा है। घटना में गंभीर रूप से घायल पंकज (28) की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर को पंकज का पत्नी रोशनी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया गया कि रोशनी ने इसकी जानकारी अपने भाई सुनील निवासी कटैया को दी। आरोप है कि इसके बाद सुनील अपने तीन साथियों के साथ पलहनापुर पहुंचा और पंकज के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान पंकज के सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी बिजुआ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही भीरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल घटना को लेकर युवक की मौत और मारपीट के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की वास्तविक वजह तथा घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।