बालक टीम ने टीएससी चैंपियनशिप में जीती ओवरऑल ट्रॉफी

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

WhatsApp Image 2026-08-05 at 5.05.55 PM

लखनऊ। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, लखनऊ की बालक टीम ने मेरठ में आयोजित इंटर ग्रुप थल सैनिक कैंप चैंपियनशिप-2026 में एनसीसी निदेशालय, प्रदेश के 11 एनसीसी ग्रुपों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।   63 यूपी बटालियन एनसीसी को लखनऊ ग्रुप की बालक टीम के चयन, प्रशिक्षण एवं समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव, वीएसएम, ग्रुप कमांडर, एनसीसी ग्रुप लखनऊ तथा कर्नल अनिल शर्मा, कमान अधिकारी, 63 यूपी बटालियन एनसीसी के नेतृत्व में टीम ने कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया और शानदार प्रदर्शन किया। ओवरऑल ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ कैडेटों ने प्रतियोगिता में प्रदान किए गए 15 व्यक्तिगत पदकों में से 6 पदक (2 स्वर्ण एवं 4 रजत) भी अपने नाम किए। ये पदक फायरिंग, सर्विस सब्जेक्ट रिटन एग्जामिनेशन, हेल्थ एंड हाइजीन तथा जजिंग डिस्टेंस एवं फील्ड सिग्नल्स प्रतियोगिताओं में प्राप्त हुए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित कैडेट अब अगले चरण के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे, जहां से उनका चयन नई दिल्ली में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय थल सैनिक कैंप के लिए किया जाएगा। लखनऊ लौटने पर विजेता टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 

स्तनपान जागरूकता का दिया गया संदेश  ये खबर भी पढ़े : स्तनपान जागरूकता का दिया गया संदेश

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

"ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान", मातृशक्ति ने बनाया नया रिकॉर्ड

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने...
छत्तीसगढ़ 
"ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान", मातृशक्ति ने बनाया नया रिकॉर्ड

रायपुर में दो दिन में 143 वारंट तामील, फरार वारंटी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन में चलाए गए दो दिवसीय विशेष वारंट तामीली अभियान के दौरान पुलिस ने...
छत्तीसगढ़ 
रायपुर में दो दिन में 143 वारंट तामील, फरार वारंटी गिरफ्तार

आटा मिलों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच के लिए भेजे

देवरिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को जिले की दो आटा मिलों पर छापेमारी कर गुणवत्ता और...
उत्तर प्रदेश 