लोनी में बाबा साहेब की प्रतिमा से खंडित करने पर उबाल

बसपा जिलाध्यक्ष बोले—'संविधान के दायरे में रहकर देंगे जवाब'

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लायक हुसैन

  • रातों-रात खंडित की गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, मौके पर पहुंचे मनोज कुमार जाटव ने प्रतिमा को कराया स्थापित, 2027 में बदलाव का दिया बड़ा संकेत

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में 18 तारीख की रात एक संवेदनशील घटना ने माहौल को गर्मा दिया, जब भारत रत्न और संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बहुजन समाज पार्टी के गाजियाबाद जिलाध्यक्ष मनोज कुमार जाटव तुरंत मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता एकत्रित हो चुके थे। स्थिति तनावपूर्ण जरूर थी, लेकिन संयम भी साफ नजर आया। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार जाटव ने बताया कि सभी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए संविधान के दायरे में रहकर अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखीं, जिसे पुलिस प्रशासन ने स्वीकार किया।

 जानलेवा हमला करने वाले दो दोषियों को चार-चार साल की जेल ये खबर भी पढ़े :  जानलेवा हमला करने वाले दो दोषियों को चार-चार साल की जेल

इसके बाद प्रशासन की मौजूदगी में हाइड्रा मशीन की मदद से प्रतिमा को उठाकर पुनः उसी स्थान पर स्थापित किया गया। घटना के बाद माहौल धीरे-धीरे सामान्य हुआ और कार्यकर्ता शांतिपूर्वक लौट गए।

अयोध्या राम मंदिर दान पात्र मामले के सभी 8 आरोपित जेल भेजे गए ये खबर भी पढ़े : अयोध्या राम मंदिर दान पात्र मामले के सभी 8 आरोपित जेल भेजे गए

मनोज जाटव ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जिन लोगों ने यह हरकत की है, वे शायद यह नहीं जानते कि बाबा साहेब केवल एक प्रतिमा नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और सम्मान का प्रतीक हैं। 'डॉ. भीमराव अंबेडकर हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे।

पहले शादी का झांसा देकर किया बलात्कार,गर्भवती होने पर उचौलिया स्थित एच.आर मेमोरियल अस्पताल में जबरन कराया गर्भपात ये खबर भी पढ़े : पहले शादी का झांसा देकर किया बलात्कार,गर्भवती होने पर उचौलिया स्थित एच.आर मेमोरियल अस्पताल में जबरन कराया गर्भपात

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने लोनी टीम की सराहना करते हुए उनके संयम और एकजुटता की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक संकेत भी दिया।
उन्होंने कहा कि 2007 की तरह 2027 में भी जनता बदलाव का मन बना चुकी है और अपने मतों से इतिहास दोहराने जा रही है। मनोज जाटव ने दावा किया कि बसपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती एक बार फिर उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी।

यह घटना जहां एक ओर सामाजिक संवेदनशीलता को झकझोरती है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक सरगर्मियों को भी तेज करती नजर आ रही है।

इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी की टीम जनपद गाजियाबाद समेत मेरठ मण्डल प्रभारी देवेन्द्र प्रधान पंचलोक, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट जितेन्द्र, विधानसभा प्रभारी धर्मपाल प्रधान, विधानसभा प्रभारी अजीत जाटव, पूर्व मण्डल प्रभारी छतरसिंह भैया, धर्मवीर जाटव, योगेन्द्र जाटव सभासद पूर्व जिला प्रभारी अनिल कुमार पेन्टर, तेजपाल जाटव, रोहित गौतम, महक सिंह, पूर्व मण्डल प्रभारी प्रेमसिंह जाटव, विधानसभा प्रभारी साहिबाबाद गुलाब सिंह, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष राजू विकल, चतरसैन, पूर्व सभासद, रामोतार, अनिल कुमार लक्खा पूर्व जिला प्रभारी राजेंद्र सेठ, प्रवीन जाटव, पूर्व प्रभारी भाईचारा कमेटी सतेन्द्र जाटव, छत्रपाल मास्टर जी, दर्शन प्रधान, हरेंद्र जाटव, अनिल, एडवोकेट सुरेंद्र, गुलाब सिंह गौतम, राम अवतार जाटव आदि कर्मठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

नाश्ते में बनाकर खाएं कॉन्टिनेंटल पराठा

कॉन्टिनेंटल पराठा : रोजाना वही नाश्ता खाते हुए बोर हो चुके हो तो एक बार कॉन्टिनेंटल पराठा बनाकर जरूर खाएं।...
खाना पकाना 
नाश्ते में बनाकर खाएं कॉन्टिनेंटल पराठा

चुकंदर में मौजूद तत्व त्वचा के सुधारते ब्लड सर्कुलेशन 

चुकंदर :चुकंदर में मौजूद तत्व त्वचा के ब्लड सर्कुलेशन को सुधारते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा को एक...
लाइफस्टाइल 
चुकंदर में मौजूद तत्व त्वचा के सुधारते ब्लड सर्कुलेशन 

जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक भूकंप के झटके

जम्मू-कश्मीर  : जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक शनिवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। आम लोग भूकंप की...
राष्ट्रीय 
जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक भूकंप के झटके

कराची में हुए कई धमाके, गोलीबारी की भी खबर

कराची : पाकिस्तान के कराची में चौरंगी के पास कई धमाकों की सूचना मिली है। यहां शहर के यूनिवर्सिटी रोड...
अंतर्राष्ट्रीय 
कराची में हुए कई धमाके, गोलीबारी की भी खबर

मौसम 28 जून: देश के 16 राज्यों आंधी-भारी बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 28 जून: देश के कई राज्यों में जहां एक ओर भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं दूसरी...
राष्ट्रीय 
मौसम 28 जून: देश के 16 राज्यों आंधी-भारी बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा

उत्तर प्रदेश

तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

कौशाम्बी। जिले के सिराथू तहसील के ग्राम सभा थोन में तालाब की भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों...
उत्तर प्रदेश 
तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (UPMSRA) अलीगढ़ इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)...
उत्तर प्रदेश 
दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन