भाजपा किसान मोर्चा ने सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

भाजपा किसान मोर्चा ने सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

बस्ती - सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पार्टी कार्यालय पर ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विषय पर बैठक का आयोजन किया गया, अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में किसान चौपाल का आयोजन कर ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
मुख्य वक्ता गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से देश की आर्थिक, मानव संसाधन और प्रशासनिक ऊर्जा का अपव्यय होता है, जिसका सीधा असर किसानों पर पड़ता है। कहा कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ से न केवल आर्थिक स्थायित्व आएगा, बल्कि कृषि और व्यापार को भी नई दिशा मिलेगी।
जिला संयोजक दिलीप पाण्डेय ने बताया कि किसान चौपालों के संचालन के लिए विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।  हर्रैया में दिग्विजय सिंह राना व राम अजोर राजभर, कप्तानगंज में वरुण पाण्डेय व अनिल पाण्डेय, रुधौली में मनोज सिंह व संदीप पाण्डेय, बस्ती सदर में पवन वर्मा व विमल पाण्डेय, महादेवा में रवि चन्द्र पाण्डेय व सुनील पाण्डेय को चौपाल कराने कि जिम्मेदारी सौपी गई।
बैठक में विजय द्विवेदी, दिग्विजय सिंह राना, मनोज सिंह, वरुण पाण्डेय सहित अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि एक साथ चुनाव होने से नीतिगत स्थिरता, विकास योजनाओं की निरंतरता और प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने यह संकल्प लिया कि वे किसानों के बीच जाकर ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की अवधारणा पर व्यापक संवाद करेंगे ।
बैठक के बाद देश के सैनिकों के सम्मान और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को लेकर एक तिरंगा यात्रा निकालकर सेना के सम्मान और शौर्य में नारे लगाये गये।
बैठक और तिरंगा यात्रा में अरुण पाण्डेय, महेन्द्र प्रताप, बालमुकुन्द, राम अजोर राजभर, लवकुश चौबे, जमुना पाण्डेय, घनश्याम मिश्र, राकेश जायसवाल, सुनील कुमार चौधरी, अजय श्रीवास्तव, सुभाष सिंह, राम केवल गुप्ता, राम अचल मौर्या, सुनील मिश्र, सत्यम पाण्डेय, शेषराम निषाद, अंकित पाण्डेय, धनंजय सिंह, उमाकान्त शुक्ल, अनिल पाण्डेय, नीरज त्रिपाठी, अशोक कुमार पाठक, फूलराम वर्मा, उमाकान्त शुक्ल, रामभद्र शुक्ल, सतीश पाण्डेय, के साथ ही  किसान मोर्चा के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: Basti

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

नॉर्वे में नाविक की गलती से घर के पास पहुंच गया विशाल मालवाहक जहाज  नॉर्वे में नाविक की गलती से घर के पास पहुंच गया विशाल मालवाहक जहाज 
ओस्लो । विशाल मालवाहक जहाज (443 फीट लंबा एनसीएल साल्टेन) यूक्रेनी नाविक की नींद लग जाने से एक घर के...
स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर को भाजपा ने किया नमन 
मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर आज भोपाल में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
आज सारणी में स्व सहायता समूहों का सम्मेलन,मुख्यमंत्री डॉ. यादव होंगे शामिल
आज बड़वानी जिला अस्पताल में लगेगा वृहद निःशुल्क नेत्र शिविर
दक्षिण अफ्रीका में भारत ने किया पाकिस्तान को बेनकाब
बागपत पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार,एक को लगी गोली