ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार भांजे की मौत, मामा गंभीर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा बाजार में गुरुवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

कुड़ी गांव निवासी 20 वर्षीय अंकित अपने मामा ददरा गांव निवासी 32 वर्षीय बलिराम यादव के साथ मुंबई में रहकर निजी काम करता था। गुरुवार रात दोनों कुड़ी गांव पहुंचे थे। किसी बात को लेकर अंकित का अपने पिता से विवाद हो गया।

स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के श्रीमुख से दिव्य गीता सत्संग का भव्य शुभारम्भ ये खबर भी पढ़े : स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के श्रीमुख से दिव्य गीता सत्संग का भव्य शुभारम्भ

ग्रामीणों के अनुसार विवाद बढ़ने पर मामा-भांजे ने कथित तौर पर अंकित के पिता के हाथ-पैर बांधकर मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो दोनों बाइक से वहां से निकल गए।

दोनों एक ही बाइक से बलिराम के घर ददरा जा रहे थे। रात करीब नौ बजे ददरा बाजार में ट्रक की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया।

बलिराम की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। अंकित दो भाइयों में बड़ा था और अविवाहित था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हुई है और उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। ट्रक को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान