लखनऊ में प्लॉट धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा, कूटरचित दस्तावेज बनाकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। लखनऊ के थाना पीजीआई पुलिस ने प्लॉट के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने और रुपये हड़पने वाले एक शातिर वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सर्वेश पाण्डेय (उम्र करीब 36 वर्ष) निवासी रतनखंड, शारदानगर, आशियाना के रूप में हुई है।यह मामला वर्ष 2025 का है, जब उन्नाव निवासी वादिनी गायत्री देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी गौरव अवस्थी और उसके साथियों ने प्लॉट बेचने के नाम पर उनसे बड़ी रकम हड़प ली और फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की।

गिरफ्तारी की कार्रवाई

पीजीआई पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर विभूतिखंड क्षेत्र स्थित यूनियन बैंक के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान बरामद हुए।

समरकूल ने विकास की नई इबारत लिखी, नई औद्योगिक इकाई का हुआ भूमिपूजन ये खबर भी पढ़े : समरकूल ने विकास की नई इबारत लिखी, नई औद्योगिक इकाई का हुआ भूमिपूजन

बरामद सामग्री

01 मोबाइल फोन

शानों-शौकत, अकीदत और अमन का पैगाम लेकर निकला मियां साहब का ऐतिहासिक शाही जुलूस ये खबर भी पढ़े : शानों-शौकत, अकीदत और अमन का पैगाम लेकर निकला मियां साहब का ऐतिहासिक शाही जुलूस

02 पैन कार्ड

3.30 करोड़ बच्चों को आज से पिलाई जाएगी पोलियो रोधी दवा  ये खबर भी पढ़े : 3.30 करोड़ बच्चों को आज से पिलाई जाएगी पोलियो रोधी दवा

03 डेबिट कार्ड

01 आधार कार्ड

01 ड्राइविंग लाइसेंस

आरोपी का खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है और अवैध तरीके से धन कमाकर अपने शौक पूरे करता था।आरोपी पर पहले से भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, धमकी, मारपीट और आर्म्स एक्ट जैसे अपराध शामिल हैं।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है और आगे की जांच जारी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

कौशाम्बी। जिले के सिराथू तहसील के ग्राम सभा थोन में तालाब की भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों...
उत्तर प्रदेश 
तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (UPMSRA) अलीगढ़ इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)...