शानों-शौकत, अकीदत और अमन का पैगाम लेकर निकला मियां साहब का ऐतिहासिक शाही जुलूस

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

इमामबाड़ा एस्टेट की पुश्तैनी रवायत हुई ज़िंदा, परचम, शहनाई, घोड़े-बैंड और पलाटून ने बांधा समां,सैयद अयान अली शाह ने सफेद कबूतर उड़ाकर दिया अमन-ओ-अमान का पैगाम, शहरभर में हुआ गर्मजोशी से इस्तकबाल*

गोरखपुर। मोहर्रम की दसवीं तारीख़ पर शहर का ऐतिहासिक एवं पुश्तैनी मियां साहब का शाही जुलूस पूरे अदब, अकीदत और शानों-शौकत के साथ इमामबाड़ा एस्टेट के पश्चिमी फाटक से निकला। शुक्रवार पूर्वाह्न लगभग 11:30 बजे सातवें सज्जादानशीन व गद्दीनशीन सैयद अयान अली शाह (मियां साहब) की क़ियादत में निकले इस शाही जुलूस ने शहर की फ़िज़ा को ग़म-ए-हुसैन, इश्क़-ए-अहलेबैत और गंगा-जमुनी तहज़ीब के रंग में रंग दिया।

जुलूस इमामबाड़ा एस्टेट से शुरू होकर बक्शीपुर, अलीनगर, जाफरा बाज़ार, घासीकटरा, साहबगंज, खूनीपुर, नखास और कोतवाली होते हुए पुनः इमामबाड़ा एस्टेट पहुंचकर सम्पन्न हुआ। पूरे रास्ते अकीदतमंदों ने जुलूस का दीदार किया और "या हुसैन" की सदाओं के बीच माहौल गमगीन और रूहानी बना रहा।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने शिव पूजन कर ट्रक को दिखाई हरी झंडी  ये खबर भी पढ़े : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने शिव पूजन कर ट्रक को दिखाई हरी झंडी

शाही जुलूस में सबसे आगे इमामबाड़ा एस्टेट का पुश्तैनी परचम लहराता हुआ चल रहा था। उसके पीछे शहनाई वादक मातमी धुनें बजाते हुए चल रहे थे। घोड़े-बैंड, पुश्तैनी सैनिकों की पलाटून, अलम और अन्य रवायती निशानियां जुलूस की शान में चार चांद लगा रही थीं। सड़क के दोनों ओर अनुशासित ढंग से चल रही पलाटून और मातमी साज़ों ने ऐतिहासिक परंपरा की भव्य झलक पेश की।

जिला कारागार में अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस हुई गोष्टी ये खबर भी पढ़े : जिला कारागार में अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस हुई गोष्टी

*जगह-जगह हुआ शानदार इस्तकबाल, मस्जिद अदा की जुमे की नमाज़*

शामली पुलिस ने 50 हजार के इनामी काे मार गिराया, दाराेगा घायल ये खबर भी पढ़े : शामली पुलिस ने 50 हजार के इनामी काे मार गिराया, दाराेगा घायल

शहर के विभिन्न इलाकों में शाही जुलूस का फूलों की वर्षा कर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। कमाल शहीद मजार, अलीनगर चौराहा, जाफरा बाज़ार चौराहा और जाफरा बाज़ार पुल के समीप बड़ी संख्या में लोगों ने मियां साहब का स्वागत किया। कई राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने युवा गद्दीनशीन सैयद अयान अली शाह (मियां साहब) का स्वागत किया।
घासीकटरा स्थित कर्बला पहुंचने पर मियां साहब ने अवाम के साथ जुमे की नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद सैयद अयान अली शाह ने पुश्तैनी रवायत के मुताबिक जुलूस को आगे बढ़ाने का इशारा किया। इसके बाद बक्शीपुर के भगवती चौक का पारंपरिक जुलूस भी शाही जुलूस में शामिल हो गया, जिससे अज़ादारी का मंज़र और भी पुरअसर हो गया।

*सफेद कबूतर उड़ाकर दिया अमन-ओ-अमान और भाईचारे का पैगाम*

शाही जुलूस के दौरान सैयद अयान अली शाह ने सफेद कबूतर उड़ाकर मुल्क में अमन, भाईचारे और इंसानियत कायम रहने की दुआ की। उन्होंने कहा कि हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की कुर्बानी इंसाफ, सब्र, अमन और इंसानियत का पैगाम देती है, जिसे हर दौर में ज़िंदा रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

*चुस्त-दुरुस्त रही सुरक्षा व्यवस्था*

इमामबाड़ा एस्टेट के मीडिया प्रभारी सैय्यद शहाब ने बताया कि शाही जुलूस की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सीओ कोतवाली, थाना प्रभारी कोतवाली सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पूरे मार्ग पर तैनात रहे। प्रशासन की सतर्क निगरानी में जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।

जुलूस के समापन पर सैयद अयान अली शाह ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम, बिजली विभाग तथा सभी संबंधित विभागों और वॉलिंटियर का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह ऐतिहासिक जुलूस सकुशल सम्पन्न हुआ।

मीडिया प्रभारी सैय्यद शहाब ने भी सभी अकीदतमंदों, सहयोगियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

*इन लोगों ने किया शानदार इस्तकबाल*

शाही जुलूस के दौरान इरशाद बग्गी, सैयद उमर, तबरेज़, इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह, हाजी कलीम अहमद फ़रज़ंद, पार्षद समद गुफरान, पार्षद शहाब अंसारी, हाजी ईसा मुहम्मद, शकील अहमद अंसारी, मुर्तज़ा हुसैन रहमानी, फैयाज़ अहमद, मुहम्मद फैज़ान, सैफुर्रहमान, मोहम्मद रिज़वान कादरी, टून्ना, रिंकू, पूर्व पार्षद विश्वनाथ गुप्ता, राकेश गुप्ता, अफज़ाल अहमद खान, नवाज़ हुसैन तथा सादिक अली सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सैयद अयान अली शाह मियां साहब का फूलों की वर्षा कर इस्तकबाल किया।

दसवीं मोहर्रम का यह ऐतिहासिक शाही जुलूस एक बार फिर गोरखपुर की गंगा-जमुनी तहज़ीब, इमामबाड़ा एस्टेट की तीन सौ वर्षों से अधिक चली आ रही पुश्तैनी रवायत और हज़रत इमाम हुसैन की याद में अकीदतमंदों की बेपनाह मोहब्बत का जीवंत प्रतीक बनकर सामने आया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 16वें शिखर सम्मेलन के लिए आएंगी भारत

नई दिल्ली । जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 1-3 जुलाई को 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली...
दिल्ली 
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 16वें शिखर सम्मेलन के लिए आएंगी भारत

डायल-112 के जवानों ने सड़क दुर्घटना में घायल 3 लोगों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल । मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से...
मध्य प्रदेश 
डायल-112 के जवानों ने सड़क दुर्घटना में घायल 3 लोगों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, स्वामी चिदानन्द ने नशा से दूर रहने की अपील

अन्तर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर देव संस्कृति विश्व विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय जागरूकता कार्यक्रम...
उत्तराखंड 
नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, स्वामी चिदानन्द ने नशा से दूर रहने की अपील

बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

हटाए गए संविदा कर्मियों को तत्काल बहाल किया जाए, उत्पीड़न की कार्यवाहियां समाप्त हों तथा रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती...
उत्तर प्रदेश 
बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

योगी सरकार सड़क सुरक्षा के बाबत कई करोड़ के फंड इस बाबत कर चुकी जारी
उत्तर प्रदेश 
सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

उत्तर प्रदेश

बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

हटाए गए संविदा कर्मियों को तत्काल बहाल किया जाए, उत्पीड़न की कार्यवाहियां समाप्त हों तथा रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती...
उत्तर प्रदेश 
बिजली की बढ़ती मांग पर कर्मचारियों की भारी कमी, बिजली संकट पर प्रभाव: समिति

सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

योगी सरकार सड़क सुरक्षा के बाबत कई करोड़ के फंड इस बाबत कर चुकी जारी
उत्तर प्रदेश 
सड़क सुरक्षा में लगा इंटरसेप्टर, बीच रास्ते ढो रहा सवारियां!

जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

लखनऊ। मोहर्रम के 10वें दिन हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की कर्बला में शहादत की याद में जुलूस निकाला...
उत्तर प्रदेश 
जुलूस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद, मड़ियांव में निकला मोहर्रम का जुलूस

ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई

लखनऊ। गुरुवार एलडीए में तैनात रहे अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा का स्थानांतरण शासन के बाद इसे अलीगंज काण्ड से...
उत्तर प्रदेश 
ज्ञानेंद्र वर्मा के तबादले को अलीगंज अग्निकांड से जोड़ने पर एलडीए ने दी सफाई