ICRA रिपोर्ट में बेहतर रेटिंग, यूपी डिस्कॉम निजीकरण वापस लेने की मांग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

इकरा (ICRA) रिपोर्ट में पावर सेक्टर की क्रेडिट मैट्रिक्स में सुधार एवं उत्तर प्रदेश में डिस्कॉम रेटिंग बेहतर होने के बाद पूर्वांचल व दक्षिणांचल डिस्कॉम के निजीकरण का निर्णय वापस लेने की मांग

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने हाल ही में जारी इकरा  (ICRA) की रिपोर्ट का स्वागत करते हुए कहा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में देश के विद्युत क्षेत्र की वित्तीय स्थिति में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। इस परिप्रेक्ष्य में उत्तर प्रदेश के विद्युत वितरण निगमों (Discoms) का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा है।

WhatsApp Image 2026-04-04 at 20.12.21

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद ये खबर भी पढ़े : नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

संघर्ष समिति के केन्द्रीय पदाधिकारियों ने बताया कि इकरा की रिपोर्ट के अनुसार  उत्तर प्रदेश ने बढ़ती विद्युत मांग को पूरा करने के लिए दीर्घकालिक विद्युत क्रय समझौतों (Long-Term PPAs) के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई है, जो ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

रिपोर्ट के अनुसार देशभर में डिस्कॉम्स की क्रेडिट प्रोफाइल में सुधार के पीछे बेहतर संचालन, भुगतान अनुशासन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उत्तर प्रदेश के डिस्कॉम्स ने भी इन मानकों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी वित्तीय विश्वसनीयता को मजबूत किया है। इकरा की रिपोर्ट में प्रदेश के डिस्कॉम्स की रेटिंग मैट्रिक्स में भी सुधार दर्ज किया गया है।

संघर्ष समिति ने बताया कि इकरा की रेटिंग के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में पावर सेक्टर की रेटिंग मैट्रिक्स 5.2 हो गई है, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 में 3.4 तथा 2023-24 में 2.9 थी। यह वृद्धि इस बात का स्पष्ट संकेत है कि देश और प्रदेश का विद्युत क्षेत्र निरंतर सुधार की दिशा में अग्रसर है।

संघर्ष समिति ने कहा कि इसी क्रम में केंद्र सरकार (ऊर्जा मंत्रालय/पीएफसी/आरईसी) द्वारा जारी रेटिंग में भी उत्तर प्रदेश के वितरण निगमों की स्थिति में सुधार हुआ है। विशेष रूप से पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की रेटिंग में सुधार यह साबित करता है कि ये निगम अब बेहतर प्रदर्शन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

संघर्ष समिति ने कहा कि जिन निगमों को अब तक घाटे और अक्षमता का हवाला देकर निजीकरण के लिए चिन्हित किया गया था, उन्हीं निगमों की स्थिति में सुधार होना यह स्पष्ट करता है कि निजीकरण कोई अनिवार्य विकल्प नहीं है, बल्कि सुधारात्मक प्रयासों से ही व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है।

संघर्ष समिति ने यह भी कहा कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था में तापीय (थर्मल) ऊर्जा का वर्चस्व होने तथा आपूर्ति लागत अधिक होने के बावजूद बिना टैरिफ वृद्धि के उपभोक्ताओं को निरंतर बिजली उपलब्ध कराना एक संतुलित एवं जिम्मेदार प्रदर्शन का परिचायक है।

इकरा रिपोर्ट जहां वित्तीय सुधार का संकेत देती है, वहीं सरकारी रेटिंग में परिचालन एवं सेवा गुणवत्ता में सुधार भी परिलक्षित हो रहा है। यह दोनों तथ्य मिलकर इस बात की पुष्टि करते हैं कि सार्वजनिक क्षेत्र के वितरण निगम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि निजीकरण से उपभोक्ताओं पर बिजली दरों का बोझ बढ़ेगा, ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की उपेक्षा होगी तथा कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इन सभी तथ्यों के आधार पर संघर्ष समिति ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण का निर्णय तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।

संघर्ष समिति ने यह भी कहा कि वितरण सुधार के लिए वित्तीय अनुशासन, लाइन लॉस में कमी तथा समय पर सब्सिडी भुगतान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। यदि सरकार निजीकरण का निर्णय वापस लेती है, तो प्रदेश के बिजली कर्मी पूर्ण समर्पण और मनोयोग से कार्य करते हुए विद्युत व्यवस्था को देश के सर्वोत्तम वितरण तंत्रों में शामिल कर सकने में सक्षम हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान