पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को मंज़ूरी देना ऐतिहासिक कदम : पंकज चौधरी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने यूपी कैबिनेट द्वारा समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को मंजूरी दिए जाने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि उसके लिए सामाजिक न्याय केवल राजनीतिक नारा नहीं बल्कि जमीन पर लागू होने वाली व्यवस्था है।

प्रदेश अधक्ष ने कहा कि पंचायतों में ओबीसी आरक्षण को संवैधानिक और कानूनी रूप से मजबूत आधार देने के लिए समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन एक ऐतिहासिक कदम है। यह आयोग ग्रामीण निकायों में पिछड़े वर्गों की सामाजिक और राजनीतिक हिस्सेदारी का अध्ययन करेगा, ताकि आरक्षण का निर्धारण सही आंकड़ों, पारदर्शी प्रक्रिया और संवैधानिक व्यवस्था के आधार पर सुनिश्चित किया जा सके। इससे पिछड़े समाज को लोकतंत्र की जड़ों तक मजबूत प्रतिनिधित्व मिलेगा और स्थानीय स्तर पर उनकी भागीदारी और अधिक प्रभावी होगी। पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार ऐसे निर्णय ले रही है जिनसे गांव, गरीब, पिछड़े और वंचित समाज की लोकतांत्रिक भागीदारी मजबूत हो रही है।

दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित ये खबर भी पढ़े : दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

भाजपा सरकार का स्पष्ट मानना है कि सामाजिक न्याय केवल नारों से नहीं बल्कि मजबूत संस्थागत व्यवस्था, पारदर्शी नीति और वास्तविक प्रतिनिधित्व से सुनिश्चित होता है। चौधरी के अनुसार केंद्र सरकार ने भी पिछले वर्षों में पिछड़े वर्गों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देना, गरीब और वंचित वर्गों के लिए आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, स्वनिधि योजना और विश्वकर्मा योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को सीधे लाभ पहुंचाना सामाजिक न्याय की उसी सोच का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय को वोट बैंक की राजनीति से बाहर निकालकर विकास और सम्मान से जोड़ा गया है। आज गरीब, पिछड़े, दलित और वंचित वर्ग का व्यक्ति योजनाओं का केवल लाभार्थी नहीं बल्कि देश के विकास का सक्रिय भागीदार बन रहा है। भाजपा सरकार की नीतियों का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक अवसर, सुविधा और सम्मान पहुंचाना है।

पंकज चौधरी ने कहा कि आयोग में ऐसे विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा जिन्हें पिछड़े वर्गों से जुड़े विषयों की गहरी समझ और अनुभव हो। आयोग की अध्यक्षता उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश करेंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता, विश्वसनीयता और संवैधानिक मजबूती और अधिक सुनिश्चित होगी। इससे पंचायत चुनावों में आरक्षण को लेकर भविष्य में किसी प्रकार के भ्रम या विवाद की संभावना भी कम होगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार, विपक्ष का रवैया गैर-जिम्मेदाराना: जेपी नड्डा

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को राज्यसभा में एक बार फिर हंगामे के बीच सत्ता पक्ष...
राष्ट्रीय 
हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार, विपक्ष का रवैया गैर-जिम्मेदाराना: जेपी नड्डा

संसद भवन परिसर में इंडी गठबंधन का प्रदर्शन: पैलेट गन के इस्तेमाल का विरोध

विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की और बड़े पोस्टर लेकर जताया विरोध  नई दिल्ली। प्रश्नपत्र लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और...
राष्ट्रीय 
संसद भवन परिसर में इंडी गठबंधन का प्रदर्शन: पैलेट गन के इस्तेमाल का विरोध

आज का लेख: चाय की दुकान का आधा भरा कुल्हड़- डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा

शहर के सबसे व्यस्त चौराहे पर मन्नू की चाय की दुकान केवल एक गुमटी नहीं थी बल्कि उस पूरे इलाके...
विचार मित्र 
आज का लेख: चाय की दुकान का आधा भरा कुल्हड़- डॉ. सुरेश कुमार मिश्रा

जहाँ हौसलों के आगे हार मान जाती हैं सीमाएँ: दिव्यांग विद्यार्थियों की सफलता का प्रेरक अध्याय

समाज अक्सर दिव्यांगता को किसी व्यक्ति की कमजोरी मान लेता है, जबकि वास्तविकता यह है कि दिव्यांगता शरीर में होती...
विचार मित्र 
जहाँ हौसलों के आगे हार मान जाती हैं सीमाएँ: दिव्यांग विद्यार्थियों की सफलता का प्रेरक अध्याय

संपादकीय: विरोध के बीच मुलाकात! व्हाइट हाउस में रणनीति

वार्ता को दोनों पक्षों ने बताया सकारात्मक और उत्पादक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री...
विचार मित्र 
संपादकीय: विरोध के बीच मुलाकात! व्हाइट हाउस में रणनीति

उत्तर प्रदेश

पद और टिकट पर उठते सवाल, क्या बदायूं में सपा फिर गुटबाज़ी की चुनौती से जूझ रही है?

बदायूं। समाजवादी पार्टी में संगठनात्मक नियुक्तियों और चुनावी टिकटों को लेकर समय-समय पर असहमति और नाराज़गी की चर्चाएं होती रही...
उत्तर प्रदेश 
पद और टिकट पर उठते सवाल, क्या बदायूं में सपा फिर गुटबाज़ी की चुनौती से जूझ रही है?