प्रयागराज: अभ्युदय योजना में निःशुल्क कोचिंग करने को 20 सितंबर तक करें आवेदन
प्रयागराज। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार निःशुल्क कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करा रही है।
इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 20 सितंबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं। यह जानकारी मंगलवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी रामशंकर पटेल ने दी है।
उन्होंने बताया कि केपी इंटरमीडिएट कॉलेज, मेडिकल चौराहा के निकट संचालित केंद्र पर यूपीएससी, यूपीपीएससी, जेईई, नीट, एसएससी और यूपीएसएसएससी की परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
इच्छुक अभ्यर्थी प्रत्येक कार्य दिवस में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक केपी इंटर कॉलेज, प्रयागराज से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन के साथ संबंधित शैक्षिक अभिलेखों और आधार कार्ड की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां जमा करनी होंगी।
यूपीएससी और यूपीपीएससी के अभ्यर्थियों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक के शैक्षिक अभिलेख जमा करने होंगे। जेईई, नीट और एसएससी के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अभिलेख आवश्यक होंगे।
रामशंकर पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से आवेदन जमा करें और इस निःशुल्क कोचिंग सुविधा का लाभ उठाएं।
उन्होंने बताया कि योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 06392485722 और 08687855131 पर संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
