औरैया में 2500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, 36 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

अजीतमल में सुमित नारायण हत्याकांड का पर्दाफाश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; हत्या में प्रयुक्त वांका बरामद

औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र स्थित हालेपुर गांव के पास मूली के खेत में युवक सुमित नारायण की हत्या का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। महज 25 साै लेकर हुए विवाद के बाद आराेपित ने युवक की हत्या कर दी गई।

थाना अजीतमल पुलिस और एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त टीम ने हत्यारोपित रितिक कुमार (19) निवासी हालेपुर को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लोहे का वांका, मृतक का मोबाइल फोन तथा रक्तरंजित टीशर्ट और हाफ लोवर बरामद किए हैं।

उतरौला को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर एसडीएम ने की बैठक ये खबर भी पढ़े : उतरौला को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर एसडीएम ने की बैठक

पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने साेमवार काे बताया कि पांच सितंबर को हालेपुर-एल्चीनगर मार्ग किनारे मूली के खेत में करीब 25 वर्षीय सुमित नारायण का शव मिला था। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमों का गठन किया गया था।

गिरफ्तार आरोपित ने बताया कि उसने करीब छह माह पूर्व सुमित से 25 साै रुपये उधार लिए थे। सुमित बार-बार रुपये वापस मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आरोपित के मुताबिक, सुमित ने सार्वजनिक स्थान पर उसके और परिवार की बेइज्जती किए जाने से वह क्षुब्ध था। आरोप है कि चार सितंबर की शाम रितिक ने फोन कर सुमित को खेतों की ओर बुलाया। वह अपने साथ लोहे का बांका लेकर पहुंचा। बातचीत के बाद जब सुमित घर लौटने लगा तो आरोपित ने पीछे से उसके सिर पर बांके से वार करके हत्या कर दी। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। आरोपित ने मृतक का मोबाइल निकालकर बांका और मोबाइल झाड़ियों में छिपा दिया। वारदात के बाद वह फरार हाे गया था।

पुलिस ने एल्चीनगर से हालेपुर जाने वाले रोड के तिराहे से आरोपित को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आयुध अधिनियम की धारा 4/25 की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस आरोपित के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बागपत एक्सप्रेस-वे हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत, 24 घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित पूर्वी पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में मरने...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
बागपत एक्सप्रेस-वे हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत, 24 घायल

सत्य निकेतन हादसे के बाद LG सख्त, असुरक्षित भवनों पर कार्रवाई

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सत्य निकेतन हादसे के बाद आज असुरक्षित इमारतों के खिलाफ़ सख्त...
राष्ट्रीय 
सत्य निकेतन हादसे के बाद LG सख्त, असुरक्षित भवनों पर कार्रवाई

सत्य निकेतन हादसा: MCD के 5 अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
सत्य निकेतन हादसा: MCD के 5 अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित

दुर्गावती फाउंडेशन के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्कूली बैग एवं शैक्षिक सामग्री का हुआ वितरण

विश्वनाथगंज। आज दुर्गावती फाउंडेशन मुंबई के ट्रस्टी संजय सिंह के सहयोग से पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी द्वारा प्राथमिक...
उत्तर प्रदेश 
दुर्गावती फाउंडेशन के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्कूली बैग एवं शैक्षिक सामग्री का हुआ वितरण

उत्तर प्रदेश

बागपत एक्सप्रेस-वे हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत, 24 घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित पूर्वी पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में मरने...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
बागपत एक्सप्रेस-वे हादसे में 12 श्रद्धालुओं की मौत, 24 घायल

दुर्गावती फाउंडेशन के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्कूली बैग एवं शैक्षिक सामग्री का हुआ वितरण

विश्वनाथगंज। आज दुर्गावती फाउंडेशन मुंबई के ट्रस्टी संजय सिंह के सहयोग से पर्यावरण सेना प्रमुख ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी द्वारा प्राथमिक...
उत्तर प्रदेश 
दुर्गावती फाउंडेशन के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्कूली बैग एवं शैक्षिक सामग्री का हुआ वितरण

केजीएमयू : बढ़ते हृदय रोग के बोझ को लेकर विशेष चर्चा

लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी,केजीएमयू में हृदय स्वास्थ्य व भारतीय और दक्षिण एशियाई आबादी में बढ़ते हृदय रोग के बोझ...
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू : बढ़ते हृदय रोग के बोझ को लेकर विशेष चर्चा