चाैड़ीकरण: मस्जिदों काे शिफ्ट करने के निर्देश, निर्माण के लिए जमीन व धन मुहैया कराएगा प्रशासन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण अभियान को लेकर लोक निर्माण विभाग ने दालमंडी की छह मस्जिदों को कही और शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं, ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई होगी। शिफ्ट करने के लिए इन मस्जिदाें काे जमीन और निर्माण का धन मुहैया कराने की बात कही है।

लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता केके सिंह ने रविवार काे कहा कि दालमंडी के चाैड़ीकरण कार्य में 75 मकानों और छह मस्जिदाें काे

हटाया जाना है। उन्हाेंने बताया कि दालमंडी की छह मस्जिदों को कही शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं, ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई होगी।

मस्जिद समितियों को नोटिस दी जा चुकी है। अधिशासी अभियंता सिंह ने बताया कि इन छह मस्जिदाें के लिए अगर समितियां चाहेगी तो प्रशासन उन्हें जमीन और नई जगह निर्माण का धन मुहैया कराएगा।

उन्हाेंने बताया कि दालमंडी चाैड़ीकरण के लिए लंगड़े हाफिज मस्जिद, संगमरमर वाली मस्जिद, अली रजा खान मस्जिद, निसारन मस्जिद, शाह मस्जिद और करीमुल्लाह बेग मस्जिद काे चिन्हित किया गया है।

लोक निर्माण विभाग नियम के अनुसार इनकी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर सकता है। जिसके बाद चौड़ीकरण का कार्य समाप्त होगा। कार्य समाप्त होने पर तीन महीने नवीन कार्य निर्माण में लगेंगे।

बताया गया है कि इन मस्जिदाें काे शिफ्ट करने के लिए मस्जिद समितियों ने कुछ समय मांगा है तो कुछ वही मस्जिद वहीं रहने के लिए अड़े हुए हैं।

दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, लाखों के जेवर लेकर हुई गायब, एफआईआर दर्ज ये खबर भी पढ़े : दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, लाखों के जेवर लेकर हुई गायब, एफआईआर दर्ज

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश का कहर, वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा अस्थायी रूप से बंद

डोडा के ठाठरी में अचानक आई बाढ़, घरों-दुकानों और वाहनों को नुकसान जम्मू-कश्मीर l में लगातार हो रही बारिश का...
धर्म-आध्यात्म  जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश का कहर, वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा अस्थायी रूप से बंद

जिला कृषि अधिकारी ने छापा मार कार्यवाही के दौरान कीटनाशकों के 07 नमूने संग्रहीत किये

फिरोजाबाद, जिलाधिकारी के  निर्देशों के क्रम में कृषि अधिकारी द्वारा शिकोहाबाद तथा सिरसागंज  क्षेत्र में टीमें गठित कर छापामार कार्यवाही...
जिला कृषि अधिकारी ने छापा मार कार्यवाही के दौरान कीटनाशकों के 07 नमूने संग्रहीत किये

कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन  

   फिरोजाबाद,कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होटल, कोचिंग सेंटर, रेस्तरां मालिकों और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और मुख्य...
कलेक्ट्रेट सभागार में होटल, रेस्तरां व कोचिंग सेंटर और मेडिकल कॉलेज में अग्नि काण्ड रोकने को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन  

मोरारी बापू की कथा में पहुंचे सीएम धामी, स्वामी चिदानन्द ने दिया आध्यात्मिक संदेश

980वीं श्रीराम कथा का भव्य समापन, हरिद्वार। परम पवित्र सप्तपुरी देवभूमि हरिद्वार की पुण्यधरा रामनाम के दिव्य रस, संतों की...
उत्तराखंड 
मोरारी बापू की कथा में पहुंचे सीएम धामी, स्वामी चिदानन्द ने दिया आध्यात्मिक संदेश

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

नौ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का वास्तविक श्रेय बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को, लेकिन आज भी उत्पीड़न :...
उत्तर प्रदेश 

विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

दीवारों और पैकेटों में छिपाए मिले 1.62 करोड़ रुपये नकद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के एक...
उत्तर प्रदेश 
विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट

कश्मीरी माइग्रेंट और एनआरआई की हुई काउंसलिंग लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बुधवार को बीटेक पाठ्यक्रम में...
उत्तर प्रदेश 
एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट