बारात से लौट रहे युवक की पीट—पीट कर हत्या, परिजनों ने किया चक्काजाम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात से लौट रहे एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक की पहचान जौनपुर जिले के चंदवक निवासी रोहित राजभर के रूप में हुई है, जो इन दिनों सारनाथ के रूस्तमपुर स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था।

परिजनों के अनुसार, रोहित पांच मई की शाम एक बारात में शामिल होने गया था। देर रात घर लौटते समय बसंतपुर (चकदुल्ला) के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और बेरहमी से पीटने लगे।

गजनवी ने सोमनाथ मंदिर तो चंदाचोर पार्टी ने राम मंदिर लूटा: संजय सिंह ये खबर भी पढ़े : गजनवी ने सोमनाथ मंदिर तो चंदाचोर पार्टी ने राम मंदिर लूटा: संजय सिंह

गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। बुधवार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

बुधवार को आक्रोशित परिजनों ने सिंधोरा में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद बाद जाम समाप्त हुआ।

मृतक के भाई ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रोहित को पहले से ही व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से धमकियां मिल रही थीं।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपिताें की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

20 साल बाद खत्म हुआ पांचना बांध जल विवाद, दोनों पक्षों में लिखित समझौता

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन और राज्य सरकार की सकारात्मक पहल से करौली जिले के पांचना बांध के पानी...
राजस्थान 
20 साल बाद खत्म हुआ पांचना बांध जल विवाद, दोनों पक्षों में लिखित समझौता

कारोबारियों को बड़ी राहत, 183.50 रुपये तक सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर

नई दिल्ली। जुलाई के पहले दिन देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वजन वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर...
कारोबार 
कारोबारियों को बड़ी राहत, 183.50 रुपये तक सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बांगरमऊ कोतवाली...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

एमबाप्पे के दो गोल से फ्रांस प्री-क्वार्टर फाइनल में, स्वीडन को 3-0 से हराया

ईस्ट रदरफोर्ड (न्यू जर्सी)। स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे के शानदार दो गोलों की बदौलत फ्रांस ने मंगलवार को फीफा विश्व...
खेल 
एमबाप्पे के दो गोल से फ्रांस प्री-क्वार्टर फाइनल में, स्वीडन को 3-0 से हराया

ब्राज़ील से भिड़ेगा नॉर्वे, गोल्डन बूट की दौड़ में मेसी के करीब पहुंचे हालैंड

आर्लिंग्टन (टेक्सास)। स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड के 86वें मिनट में किए गए निर्णायक गोल की बदौलत नॉर्वे ने फीफा विश्व...
खेल 
ब्राज़ील से भिड़ेगा नॉर्वे, गोल्डन बूट की दौड़ में मेसी के करीब पहुंचे हालैंड

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बांगरमऊ कोतवाली...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

-दूसरे राज्यों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवागमन, सुरक्षा और प्रवास की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

प्रधानों को प्रशासक बनाने के अध्यादेश पर हाईकाेर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के प्रदेश सरकार के गत 25 मई के अध्यादेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रधानों को प्रशासक बनाने के अध्यादेश पर हाईकाेर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

पर्याप्त आय अर्जित न करने वाली शिक्षित पत्नी भरण-पोषण की हकदार : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अपने एक निर्णय में कहा कि केवल इस तथ्य से कि पत्नी शिक्षित है, उसे...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
पर्याप्त आय अर्जित न करने वाली शिक्षित पत्नी भरण-पोषण की हकदार : हाईकोर्ट