मध्य प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून अब तेजी से सक्रिय हो गया है। बुधवार को बालाघाट और डिंडौरी में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि देवास, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा और छिंदवाड़ा में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी तेज बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को मानसून ने जबलपुर, भोपाल, रीवा और शहडोल संभाग के अधिकांश हिस्सों में दस्तक दे दी। अनुमान है कि कि अगले दो से चार दिनों के भीतर भोपाल, सागर, ग्वालियर, उज्जैन और चंबल संभाग के शेष जिलों में भी मानसून पहुंच जाएगा।

बुधवार को भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, शाजापुर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी.

नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा और रतलाम में हल्की बारिश हो सकती है।

बीते मंगलवार को प्रदेश के 23 जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक सतना में करीब डेढ़ इंच वर्षा हुई। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, बैतूल, धार, नर्मदापुरम, खरगोन, छिंदवाड़ा.

मध्य प्रदेश: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में अब भी मानसून का इंतजार ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में अब भी मानसून का इंतजार

जबलपुर, मंडला, रीवा, सागर, सिवनी, सीधी, बालाघाट, पांढुर्णा, सीहोर, शाजापुर, डिंडौरी, हरदा और मैहर सहित कई जिलों में भी बारिश रिकॉर्ड की गई।

बारिश के असर से प्रदेशभर में तापमान में गिरावट देखने को मिली। भोपाल का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर 33 डिग्री, ग्वालियर 40 डिग्री, उज्जैन 35 डिग्री और जबलपुर 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बैतूल सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

इसके अलावा सिवनी में 27 डिग्री, छिंदवाड़ा में 28.2 डिग्री, दमोह में 28.4 डिग्री, मलाजखंड में 28.5 डिग्री, खंडवा में 29.1 डिग्री, सागर में 29.2 डिग्री तथा मंडला और खरगोन में 31.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जून में प्रदेश में सामान्य से कम बारिश हुई। पूरे महीने में 88.2 मिमी (करीब 3.5 इंच) वर्षा दर्ज की गई, जबकि सामान्य औसत 131.1 मिमी (करीब 5.1 इंच) है। यानी जून में लगभग 33 प्रतिशत कम बारिश हुई।

हालांकि विभाग का अनुमान है कि जुलाई में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा और इस महीने प्रदेश में सामान्य से अच्छी बारिश होने की संभावना है। आमतौर पर जुलाई में ही पूरे मानसून सीजन की करीब 40 प्रतिशत बारिश होती है, जिससे बारिश की कमी काफी हद तक पूरी होने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

खड़गपुर में वृद्ध सास की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने बहू को किया गिरफ्तार

खड़गपुर। पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में वृद्ध सास के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद...
पश्चिम बंगाल 
खड़गपुर में वृद्ध सास की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने बहू को किया गिरफ्तार

शिमला: गोशाला में फंदे से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, मामले की जांच जारी

शिमला। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत सनारसा के गसो गांव में 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव...
हिमाचल 
शिमला: गोशाला में फंदे से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, मामले की जांच जारी

शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने पांच आरोपित दबोचे

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में कोतवाली देहात पुलिस ने शादी कराने का झांसा देकर ठगी एवं जबरन वसूली करने...
उत्तर प्रदेश 
शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने पांच आरोपित दबोचे

20 साल बाद खत्म हुआ पांचना बांध जल विवाद, दोनों पक्षों में लिखित समझौता

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन और राज्य सरकार की सकारात्मक पहल से करौली जिले के पांचना बांध के पानी...
राजस्थान 
20 साल बाद खत्म हुआ पांचना बांध जल विवाद, दोनों पक्षों में लिखित समझौता

कारोबारियों को बड़ी राहत, 183.50 रुपये तक सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर

नई दिल्ली। जुलाई के पहले दिन देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वजन वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर...
कारोबार 
कारोबारियों को बड़ी राहत, 183.50 रुपये तक सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर

उत्तर प्रदेश

शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने पांच आरोपित दबोचे

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में कोतवाली देहात पुलिस ने शादी कराने का झांसा देकर ठगी एवं जबरन वसूली करने...
उत्तर प्रदेश 
शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने पांच आरोपित दबोचे

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बांगरमऊ कोतवाली...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

-दूसरे राज्यों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवागमन, सुरक्षा और प्रवास की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

प्रधानों को प्रशासक बनाने के अध्यादेश पर हाईकाेर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के प्रदेश सरकार के गत 25 मई के अध्यादेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रधानों को प्रशासक बनाने के अध्यादेश पर हाईकाेर्ट ने सरकार से मांगा जवाब