शिवपुरी को 2500 करोड़ की डिफेंस फैक्टरी की सौगात, 5 जुलाई को करेंगे सिंधिया और सीएम मोहन यादव शिलान्यास

- केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 5 जुलाई को शिवपुरी जिले के भ्रमण पर रहेंगे। इस प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान शिवपुरी जिले को 2500 करोड़ रुपये के निवेश की डिफेंस फैक्टरी की सौगात मिलेगी।

यह जानकारी मंगलवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शिवपुरी जिले में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया और मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक में दी। उन्होंने बताया कि यह भव्य कार्यक्रम पोलो ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ की सीमा लांघ कर चार हाथियों का समूह 37 दिनों बाद फिर पहुंचा अनूपपुर ये खबर भी पढ़े : छत्तीसगढ़ की सीमा लांघ कर चार हाथियों का समूह 37 दिनों बाद फिर पहुंचा अनूपपुर

प्रभारी मंत्री तोमर ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की जाए। सभी अपने दायित्वों का निर्वहन करें और जिले में एक सफल आयोजन संपन्न किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए पूरी योजना बनाकर काम किया जाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राही और जिले के आमजन मौजूद रहेंगे। इसलिए रूट चार्ट तैयार किए जाएं और पार्किंग व्यवस्था बेहतर रहे ताकि कोई अव्यवस्था न हो।

तोमर ने कहा कि जिले में यह एक बड़ा आयोजन है, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के आयोजन में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधिगण समन्वय के साथ तैयारियां पूर्ण करें।

बैठक में विधायकगण महेन्द्र यादव व कैलाश कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव, पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा, हरवीर रघुवंशी, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा, पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया, जिला पंचायत सीईओ विजय राज, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव मूले सहित सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बांगरमऊ कोतवाली...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

एमबाप्पे के दो गोल से फ्रांस प्री-क्वार्टर फाइनल में, स्वीडन को 3-0 से हराया

ईस्ट रदरफोर्ड (न्यू जर्सी)। स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबाप्पे के शानदार दो गोलों की बदौलत फ्रांस ने मंगलवार को फीफा विश्व...
खेल 
एमबाप्पे के दो गोल से फ्रांस प्री-क्वार्टर फाइनल में, स्वीडन को 3-0 से हराया

ब्राज़ील से भिड़ेगा नॉर्वे, गोल्डन बूट की दौड़ में मेसी के करीब पहुंचे हालैंड

आर्लिंग्टन (टेक्सास)। स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड के 86वें मिनट में किए गए निर्णायक गोल की बदौलत नॉर्वे ने फीफा विश्व...
खेल 
ब्राज़ील से भिड़ेगा नॉर्वे, गोल्डन बूट की दौड़ में मेसी के करीब पहुंचे हालैंड

गुना में आज विशेष प्रशिक्षण, बेंगलुरु के विशेषज्ञ सिखाएंगे गुलाब की वैज्ञानिक खेती

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में गुलाब की वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक खेती को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक...
मध्य प्रदेश 
गुना में आज विशेष प्रशिक्षण, बेंगलुरु के विशेषज्ञ सिखाएंगे गुलाब की वैज्ञानिक खेती

मध्य प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून अब तेजी से सक्रिय हो गया है। बुधवार को बालाघाट और डिंडौरी में अति भारी...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बांगरमऊ कोतवाली...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

-दूसरे राज्यों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवागमन, सुरक्षा और प्रवास की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

प्रधानों को प्रशासक बनाने के अध्यादेश पर हाईकाेर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के प्रदेश सरकार के गत 25 मई के अध्यादेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रधानों को प्रशासक बनाने के अध्यादेश पर हाईकाेर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

पर्याप्त आय अर्जित न करने वाली शिक्षित पत्नी भरण-पोषण की हकदार : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अपने एक निर्णय में कहा कि केवल इस तथ्य से कि पत्नी शिक्षित है, उसे...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
पर्याप्त आय अर्जित न करने वाली शिक्षित पत्नी भरण-पोषण की हकदार : हाईकोर्ट