ईरान, हमास, हिजबुल्लाह से लड़ाई कभी खत्म नहीं होगीः नेतन्याहू

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

तेल अवीव। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान और उसके सहयोगियों (हमास और हिजबुल्लाह) के खिलाफ "पूरी जीत" हासिल करने की उनकी कोशिश "कभी खत्म नहीं होगी"। उन्होंने पिछले तीन साल में इजराइल की सैन्य उपलब्धियों का जिक्र किया और साथ ही यह भी कहा कि अभी और काम करना बाकी है।

द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने 'चैनल 14' को दिए साक्षात्कार में यह दावा किया। नेतन्याहू से पूछा गया कि क्या गाजा युद्ध के दौरान "पूरी जीत" हासिल करने का उनका वादा अभी भी कायम है। नेतन्याहू ने कहा, "यह कभी खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इजराइल पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है। उसने अपने दुश्मनों को काफी कमजोर किया है।

ईरान-अमेरिका वार्ता से पहले इराक पहुंचे अराघची, क्षेत्रीय स्थिरता और दोहा वार्ता पर चर्चा  ये खबर भी पढ़े : ईरान-अमेरिका वार्ता से पहले इराक पहुंचे अराघची, क्षेत्रीय स्थिरता और दोहा वार्ता पर चर्चा 

प्रधानमंत्री ने हमास, हिजबुल्लाह और ईरान के ज्यादातर नेताओं को मारने और गाजा, लेबनान व सीरिया में बफर जोन बनाने के अपने कदमों की तारीफ की। उन्होंने यह माना कि ईरान के साथ युद्ध के नतीजे उन पक्के लक्ष्यों से कमतर रहे जो उन्होंने शुरू में तय किए थे। नी ईरान के न्यूक्लियर और मिसाइल प्रोग्राम को खत्म करना और वहां सत्ता परिवर्तन में मदद करना।

नेतन्याहू से पूछा गया कि वे किन देशों के साथ शांति समझौते करने की उम्मीद करते हैं और क्या उनमें सऊदी अरब भी शामिल है? प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने देशों के नाम बताने से इनकार कर दिया, लेकिन जोर देकर कहा कि कई देश इस दौड़ में शामिल हैं। इनमें लेबनान भी है। उन्होंने कहा, ''मैं सबके नाम नहीं ले रहा क्योंकि मैं नतीजे दिखाना चाहता हूं। लेबनान के साथ ऐसी समझ बनी है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। दूसरे देशों के साथ भी संपर्क हैं। मैं ज्यादा विस्तार से नहीं बता सकता। जब आप मजबूत होते हैं, तो लोग आपके साथ गठबंधन करते हैं और आपके साथ शांति समझौता भी करते हैं।"

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मुंबई जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले गुवाहाटी एयरपोर्ट पर दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

गुवाहाटी। गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एलजीबीआईए) पर बीती रात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों...
राष्ट्रीय 
मुंबई जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले गुवाहाटी एयरपोर्ट पर दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

खड़गपुर में वृद्ध सास की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने बहू को किया गिरफ्तार

खड़गपुर। पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में वृद्ध सास के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद...
पश्चिम बंगाल 
खड़गपुर में वृद्ध सास की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने बहू को किया गिरफ्तार

शिमला: गोशाला में फंदे से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, मामले की जांच जारी

शिमला। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत सनारसा के गसो गांव में 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव...
हिमाचल 
शिमला: गोशाला में फंदे से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, मामले की जांच जारी

शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने पांच आरोपित दबोचे

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में कोतवाली देहात पुलिस ने शादी कराने का झांसा देकर ठगी एवं जबरन वसूली करने...
उत्तर प्रदेश 
शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने पांच आरोपित दबोचे

20 साल बाद खत्म हुआ पांचना बांध जल विवाद, दोनों पक्षों में लिखित समझौता

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन और राज्य सरकार की सकारात्मक पहल से करौली जिले के पांचना बांध के पानी...
राजस्थान 
20 साल बाद खत्म हुआ पांचना बांध जल विवाद, दोनों पक्षों में लिखित समझौता

उत्तर प्रदेश

शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने पांच आरोपित दबोचे

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में कोतवाली देहात पुलिस ने शादी कराने का झांसा देकर ठगी एवं जबरन वसूली करने...
उत्तर प्रदेश 
शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने पांच आरोपित दबोचे

उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बांगरमऊ कोतवाली...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 5 की मौत, 20 से अधिक घायल

शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

-दूसरे राज्यों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवागमन, सुरक्षा और प्रवास की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित हो यूपीटीईटी, हर अभ्यर्थी को मिले सुरक्षित और तनावमुक्त परीक्षा का वातावरण : मुख्यमंत्री योगी

प्रधानों को प्रशासक बनाने के अध्यादेश पर हाईकाेर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के प्रदेश सरकार के गत 25 मई के अध्यादेश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रधानों को प्रशासक बनाने के अध्यादेश पर हाईकाेर्ट ने सरकार से मांगा जवाब