क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर ठगी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना बस्ती विजय नारायण मिश्रा व टीम द्वारा वादी के साथ विभिन्न प्रकार से साइबर अपराध (सेक्टटॉर्सन/डिजिटल अरेस्ट/फर्जी पुलिस अधीकारी बन झुठे केस में फसाने/ मेट्रिमोनियल साइट से NRI बनकर/फोन पे, गुगल पे पर नाम निकालकर फ्राड करने वाले गिरोह के विरुद्ध मु0अ0सं0-21/2026 धारा 319(2)/318(4)/308(2)/61(2)/317(2) बी0एन0एस0 व 66सी, 66डी आई0टी0 एक्ट थाना साइबर क्राइम, जनपद बस्ती पंजीकृत कर 02 अभियुक्तों (आदित्य गुप्ता पुत्र स्व0 सीताराम गुप्ता निवासी मस्कनवा बाजार , मनकापुर रोड़ थाना छपिया जनपद गोंण्डा हाल पता मंगलबाजार मस्जिद के सामनें गली में दक्षिण दरवाजा थाना पुरानी बस्ती उम्र 28 वर्ष,अजय सिंह पुत्र रामसिंह निवासी कंचनपुर पोस्ट मरदमपुर थाना गुजैनीं जनपद कानपुर नगर मूलपता ग्राम भौसाना थाना चौबेपुर जनपद कानपुर देहात उम्र 24 वर्ष) की गिरफ्तारी पर इस सराहनीय कार्य के लिए वादी द्वारा साइबर थाना बस्ती पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही की प्रशंसा की गई ।
थाना साइबर क्राइम जनपद बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0-21/2026 धारा-319(2), 318(4), 308(2), 61(2), 317(2) बी0एन0एस0 व 66सी, 66डी आई0टी0  एक्ट में साइबर क्राइम थाना की टीम के द्वारा प्रभावी कार्यवाही में दिनांक 07.09.2026 को समय करीब 16.35 बजे साइबर क्राइम थाना जनपद बस्ती पर मौजूद अभियुक्त 01.आदित्य गुप्ता पुत्र स्व0 सीताराम गुप्ता निवासी दक्षिण दरवाजा थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती मूल पता- मसकनवा बाजार थाना छपिया जनपद गोण्डा उम्र 28 वर्ष 02. अभियुक्त अजय सिंह चौहान पुत्र राम सिंह निवासी कंचनपुर थाना गुजैनी कानपुर नगर उम्र 24 वर्ष मूल पता – भौसाना थाना चौबेपुर जनपद कानपुर देहात से पूछताछ के क्रम में उपरोक्त मुकदमा व अन्य साइबर अपराध के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया तो अपनी गलती की माफी मांगते हुए आदित्य गुप्ता ने बताया है कि साहब मैने योजना व षणयंत्र पूर्वक बिना अपने भाई  रितिक को बताये बिना उसकी भनक लगे उसके खाते व सिम का प्रयोग साइबर अपराध में करूंगा मैने दस-बारह खाते खुलवाये और बैंक में लिंक करने वाले सिम भी उसके नाम पते से जारी करवाया चुकि मेरा खुद का आदित्य ट्रेडर्स के नाम से फर्म है जिसको मैं BSNL डिस्ट्रव्यूटर के लिए प्रयोग करता हूँ, तथा साहब मै लगभग दो साल से साइबर अपराध का कार्य कर रहा हूँ तथा मैं साइबर अपराध में प्रयुक्त होने वाले खाता नंबर को सिम नंबर को अपने साथियों के मोबाइल नंबर  पर दे देता हूँ और जो भी पैसा साइबर अपराध का आता है उसका 30 प्रतिशत मैं ले लेता हूँ मै पैसा एटीएम से निकाल कर नकद तथा कई बार अपने साथियों के बताये हुए खाता नंबर पर भी पैसा डाल देता हूँ मुकदमा उपरोक्त में वर्णित जौनपुर में घटना प्रांजल यादव के सम्बन्ध में पूछने पर बता रहा है कि साहब घटना में प्रयोग करने के लिए सिम मुझे आदित्य गुप्ता ने भेजवाया था मैने व अपने साथियों के साथं योजना के तहत उसको कांलिग करके डरा धमका कर पुलिस से गिरफ्तार होने का भय दिखाकर तथा मुकदमे मे फसाने से बचाने के नाम पर 11000/- रूपया मंगा लिया था ।
पकड़े गए अभियुक्तो ने बताया कि हम फोन पे या गुगल पे पर कोई भी फोन नम्बर डाल करके यह चेक करते है कि यह नम्बर किस नाम से है फिर डायरेक्ट उसको फोन करके स्वयं को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर बोलते है कि आपके खिलाफ 42 पन्नों की सीडीआर प्राप्त हुई है जिसमें आपके द्वारा अश्लील विडीयो देखा जाता है, आपके खिलाफ केस रजिस्टर्ड किया जा रहा क्योंकि इंडिया में 2018 से पोर्न विडियो /अश्लील फिल्में देखना मना है फिर भी आप द्वारा एसा कृत्य किया गया ऐसे में पीड़ित डर जाता है और इनके झांसे में आने लगता है और इनके द्वारा बताया जाता है कि अगर कोर्ट से केस खत्म कराओगे तो 4 लाख लगेंगे और यहीं थाने से खत्म कराओगे तो 15 हजार रुपये लगेंगे ऐसे में पीड़ित डरकर इनके द्वारा बताए गए युपीआई /खाते में भेज देता है, जब इनको  पता हो जाता है कि इनके पास और भी रुपये है तो वायस चेन्जर लगाकर उच्चाधिकारी बनकर बताया जाता है कि तुम्हारा केस हाईलाइट हो गया है इसके लिए तुमको और रुपये देने पड़ेंगे ऐसे कर कर के पीड़ित का पुरा खाता खाली कर लेते है ।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, हुआ भव्य स्वागत

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 08-10 सितंबर तक श्रीलंका के आधिकारिक दौरे पर मंगलवार को कोलंबो पहुंचे। उनका स्वागत...
राष्ट्रीय 
तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, हुआ भव्य स्वागत

पंजाब में नशे का मुद्दा उठाने वाले किसान की मौत के बाद बढ़ा तनाव

पुलिस ने आरोपों से किया इनकार, सरपंच समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज संगरूर। पंजाब में नशे की समस्या को...
पंजाब 
पंजाब में नशे का मुद्दा उठाने वाले किसान की मौत के बाद बढ़ा तनाव

वन भूमि डायवर्जन को लेकर कांग्रेस का जनजातीय मंत्रालय पर गंभीर आरोप

नई दिल्ली। वन अधिकार कानून, 2006 (एफआरए) के तहत वन भूमि के डायवर्जन से पहले ग्राम सभा की भूमिका को...
राष्ट्रीय 
वन भूमि डायवर्जन को लेकर कांग्रेस का जनजातीय मंत्रालय पर गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश

‘दंगा-कर्फ्यू मुक्त हुआ यूपी’, बोले सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने मंगलवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 का उद्घाटन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
‘दंगा-कर्फ्यू मुक्त हुआ यूपी’, बोले सीएम योगी

अवैध पटाखों के निर्माण, भण्डारण एवं बिक्री के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में जनपद में अवैध पटाखों के निर्माण, भण्डारण एवं...
उत्तर प्रदेश 
अवैध पटाखों के निर्माण, भण्डारण एवं बिक्री के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई