आनन्द श्रीवास्तव के लापता होने पर भड़के कर्मचारी, सकुशल बरामदगी न हुई तो 16 को धरना

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - मंगलवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की आकस्मिक बैठक कलेक्टेªट परिसर स्थित संघ भवन में अध्यक्ष मस्तराम वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कोषागार कर्मचारी संघ के मंत्री आलोक श्रीवास्तव के भाई आनन्द श्रीवास्तव के 1 सितम्बर से लापता होने के मामले और पुलिस कार्रवाई पर चर्चा हुई। मांग किया गया कि आनन्द श्रीवास्तव की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित कराया जाय। यदि 15 सितम्बर तक सकुशल बरामदगी न हुई तो 16 सितम्बर को कलेक्टेªट परिसर में जनपद के कर्मचारी धरना देेंगे।
परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल और मंत्री तौलू प्रसाद ने बताया कि परिजनों ने 2 सितम्बर को आनन्द श्रीवास्तव के गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराया। अभी तक आनन्द श्रीवास्तव के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इससे अनहोनी की आशंका बढ गयी है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है और परिजन परेशान है।कोषागार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश पाठक ने कहा कि आनन्द श्रीवास्तव के रहस्मय ढंग से गुम होने को लेकर लोग परेशान हैं और पुलिस सक्रिय नहीं है। कहा कि पुलिस आनन्द श्रीवास्तव की सकुशल बरामदगी के लिये पहल करे।
बैठक में मुख्य रूप से कलेक्टेªट कर्मचारी संघ उपाध्यक्ष अशोक मिश्र, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ अध्यक्ष इ. अभिषेक सिंह, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष अशोक सिंह, सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय आर्य, आई.टी.आई. कर्मचारी संघ अध्यक्ष हरिशंकर, सिंचाई संघ     अध्यक्ष सुभाष मिश्र, व्यापारकर मिनीस्ट्रीयल अध्यक्ष सरोज मिश्र, कृषि मिनीस्ट्रीयल कर्मचारी  संघ अध्यक्ष सचिन पाण्डेय, कलेक्टेªट मिनीस्ट्रीयल कर्मचारी संघ मंत्री आशीष कुमार, अधीनस्थ कृषि सेवा संघ अध्यक्ष अभिषेक, कुष्ठ कर्मचारी संघ अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, गन्ना पर्यवेक्षक संघ अध्यक्ष सोम सुन्दरम, पेंशनर्स कल्याण संस्था अध्यक्ष जलालुद्दीन कुरेश, इ. राजेश श्रीवास्तव, विजय प्रताप पाल, मंशाराम, भरतकुमार, अशोक कुमार चौहान, मनीष यादव, प्रदीप चतुर्वेदी, पीताम्बर चौधरी, सूरज वर्मा, दिलीप कुमार, दीनानाथ सिंह, रामभरत, बलराम कन्नौजिया, उदयशंकर के साथ ही बड़ी संख्या में कर्मचारी और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।  

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में पुलिस ने वापस कराए ₹20,191

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में पुलिस ने वापस कराए ₹20,191

140 करोड़ देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित भाजपा: पीएम मोदी

नवसारी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हर कार्यकर्ता दिन-रात लोगों की सेवा...
गुजरात 
140 करोड़ देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित भाजपा: पीएम मोदी

सवाल पूछने पर रोक, तो हरपाल सिंह चीमा दे इस्तीफा: कांग्रेस

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने किसान गुलजार सिंह की मौत के मामले में...
राष्ट्रीय 
सवाल पूछने पर रोक, तो हरपाल सिंह चीमा दे इस्तीफा: कांग्रेस

पीएम-सेतु योजना के तीन आईटीआई क्लस्टरों को मिला बड़ा निवेश

नई दिल्ली। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) योजना के तहत...
राष्ट्रीय 
पीएम-सेतु योजना के तीन आईटीआई क्लस्टरों को मिला बड़ा निवेश