राजस्थान में भारी बारिश से बदला मौसम, तापमान में गिरावट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में बारिश का दौर अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने प्रदेश के मौसम का मिजाज बदल दिया है। डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को कई स्थानों पर करीब 8 इंच तक बारिश हुई।

हिमाचल में मानसून धीमा, 13-14 को फिर बढ़ेगी सक्रियता ये खबर भी पढ़े : हिमाचल में मानसून धीमा, 13-14 को फिर बढ़ेगी सक्रियता

भारी बारिश का दौर 17 सितंबर शाम करीब 6 बजे शुरू हुआ, जो 18 सितंबर सुबह 11 बजे तक कई इलाकों में जारी रहा।

पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश ने दस्तक दी। बीकानेर के कोलायत क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से करीब 70 मिलीमीटर यानी लगभग 3 इंच बारिश हुई।

भारी बारिश के कारण प्रदेश के कई बांधों और जलाशयों में पानी की आवक बढ़ी है। माही बजाज सागर बांध का जलस्तर 274.85 आरएल मीटर से बढ़कर 274.95 आरएल मीटर पहुंच गया। बीसलपुर बांध का गेज भी 314.03 से बढ़कर 314.05 आरएल मीटर हो गया।

इसी तरह डूंगरपुर के सोमकमला अंबा बांध का जलस्तर 10.75 से बढ़कर 10.80 आरएल मीटर, उदयपुर के समीप जयसमंद बांध का स्तर 4.66 से बढ़कर 4.72 आरएल मीटर तथा प्रतापगढ़ के जाखम बांध का जलस्तर 27 से बढ़कर 27.20 आरएल मीटर तक पहुंच गया। लगातार बारिश और हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट आ गई है।

कई शहरों में दिन के तापमान में 6 डिग्री तक की कमी आई है। रात के समय भी मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। सीकर, अजमेर और सिरोही में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे मापा गया, जबकि कोटा में तापमान में करीब 6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली।

पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर, फलोदी, जैसलमेर और बाड़मेर के कई इलाकों में हुई तेज बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान