बांध में भांजी को बचाते डूबा मामा, तालाब में डूबने से जीजा-साले की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

चित्तौड़गढ़। जिले में शनिवार को जलाशयों में डूबने के दो हादसे हुए हैं। निंबाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र में स्थित गंभीरी बांध में शनिवार को भांजी को बचाने के प्रयास में मामा डूब गया।

वहीं दूसरी घटना कपासन के राजेश्वर तालाब की है, जहां शादी समारोह में आए जीजा-साले की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। इसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पहले निंबाहेड़ा में रेस्क्यू के बाद सिविल डिफेंस की टीम कपासन पहुंची और तलाश शुरू की।

कपासन पुलिस उप अधीक्षक हरजीलाल यादव ने बताया कि कपासन क्षेत्र के राज राजेश्वर सरोवर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई।

सीजेपी के प्रदर्शन में हंगामा : पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़ा थप्पड़ ये खबर भी पढ़े : सीजेपी के प्रदर्शन में हंगामा : पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़ा थप्पड़

कपासन की उपबस्ती मियांचंद जी का खेड़ा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए युवक प्रकाश कालबेलिया अपने साले राकेश कालबेलिया के साथ सरोवर में नहाने पहुंचे थे।

राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय, आंधी-बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय, आंधी-बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज

दोनों ने कपड़े सीढ़ियों पर उतारे और तालाब में डुबकी लगाई, लेकिन वापस बाहर नहीं आ सके। हादसे के दौरान साथ मौजूद प्रकाश की पत्नी सीता ने दोनों के डूबने की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को अवगत कराया।

जयपुर:  महान शहादत की याद में मुहर्रम पर निकलेंगे 300 से अधिक ताजियों के जुलूस ये खबर भी पढ़े : जयपुर: महान शहादत की याद में मुहर्रम पर निकलेंगे 300 से अधिक ताजियों के जुलूस

सूचना पर तहसीलदार एम. नासिर मिर्जा बैग एवं डीएसपी हरजीलाल यादव मय पुलिस जाब्‍ता मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से युवकों की तलाश शुरू की गई, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद चित्तौड़गढ़ से सिविल टीम के गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया।

बताया जा रहा है कि मृतक प्रकाश (21) पुत्र प्रभुलाल कालबेलिया निवासी भेरूखेड़ा थाना भदेसर का विवाह महज दो माह पूर्व ही हुआ था। वहीं राकेश (25) पुत्र छोगाजी कालबेलिया निवासी मियां चंदखेड़ा के पीछे दो साल का मासूम बच्चा है।

इस हृदय विदारक घटना के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया और गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंची सिविल डिफेंस की टीम ने एक युवक को कुछ देर बाद ही निकाल लिया। समाचार लिखे जाने तक दूसरे की तलाश जारी है।

इधर, एक हादसा निंबाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र में स्थित गंभीरी बांध में हुआ। इस संबंध में सदर थाने के सब इंस्पेक्टर सुरेशचंद्र ने बताया कि फाचर अहिरान निवासी कन्हैयालाल भील अपनी भांजी पलक और भांजे के साथ शनिवार को गंभीरी बांध पर गया था।

यहां नहाते समय पलक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। भांजी को बचाने के लिए मामा कन्हैयालाल भील पानी में कूद गया। लेकिन वह खुद भी डूब गया। तीसरा बच्चा सुरक्षित है।

हादसे की सूचना पर एडीएम भू-अवाप्ति रामचंद्र खटीक ने तुरंत सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर भेजा। टीम में शामिल राजकुमार भोई, रतन, डालचंद, रामलाल, पवन आदि ने कड़ी मशक्कत के बाद कन्हैयालाल और पलक के शव बाहर निकाले। निंबाहेड़ा सदर पुलिस ने दोनों शवों को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। निंबाहेड़ा सदर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

एमएसएमई 'विकसित भारत 2047 की रीढ़, गुणवत्ता से समझौता नहीं : उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विकसित भारत 2047 की दिशा में...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
एमएसएमई 'विकसित भारत 2047 की रीढ़, गुणवत्ता से समझौता नहीं : उपराष्ट्रपति

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 03 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर , पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 03 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार

18 लाख की लागत से बदला नगर पालिका का चेहरा, चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने किया उद्घाटन

बदायूं। नगर पालिका परिषद के प्रशासनिक ढांचे को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़...
उत्तर प्रदेश 
18 लाख की लागत से बदला नगर पालिका का चेहरा, चेयरपर्सन फात्मा रज़ा ने किया उद्घाटन

प्रयागराज: स्कूलों के ऊपर अब भी हाईटेंशन तार, डीएम ने अफसरों को दी एफआईआर की चेतावनी

प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित जिला टास्क...