पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने अस्पताल पहुंचकर जाना भूपेंद्र गौड़ का हाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
विभिन्न दलों के नेताओं और समाजसेवियों ने भी जताई चिंता
लायक हुसैन
गाजियाबाद। उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने प्रताप विहार स्थित फ्लोरेंस हॉस्पिटल पहुंचकर उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य डॉ. सुरेंद्र चौधरी के प्रतिनिधि जितेंद्र गौड़ के बड़े पुत्र भूपेंद्र गौड़ का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर भूपेंद्र के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
'एक कदम लक्ष्य की ओर फाउंडेशन' के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि भूपेंद्र गौड़ पिछले आठ दिनों से आईसीयू में भर्ती हैं। इस दौरान प्रदेशभर से जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं समाजसेवी अस्पताल पहुंचकर या दूरभाष के माध्यम से उनका हालचाल जान रहे हैं और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने भी दूरभाष पर जितेंद्र गौड़ से बातचीत कर भूपेंद्र के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र गाजियाबाद आकर अस्पताल में भूपेंद्र से मुलाकात करेंगे तथा परिवार के साथ हर परिस्थिति में खड़े हैं। भूपेंद्र गौड़ के स्वास्थ्य को लेकर भाजपा, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के अनेक पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने चिंता व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
