डीग में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग, भाई-बहन समेत दो बच्चों की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

डीग। राजस्थान के डीग जिले के कामां क्षेत्र में मंगलवार शाम एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग में एक ही परिवार के सात लोग झुलस गए।

हादसे में भाई-बहन समेत दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना डीग रोड स्थित बस स्टैंड के सामने एक कोल्ड ड्रिंक गोदाम में शाम करीब पांच बजे हुई।

पुलिस के अनुसार सभी घायलों को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। बाद में छह घायलों को जयपुर रेफर किया गया, लेकिन एसएमएस अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक अन्य बच्चे ने दम तोड़ दिया।

कामां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रसोई गैस सिलेंडर से ईको गाड़ी की गैस किट में गैस भरी जा रही थी। दोनों ईको गाड़ियां गैस किट से संचालित थीं।

बीकानेर में भाई ने फंदा लगाकर दी जान, सदमे में बहन ने खाया जहर ये खबर भी पढ़े : बीकानेर में भाई ने फंदा लगाकर दी जान, सदमे में बहन ने खाया जहर

उन्होंने बताया कि मनमोहन गांव में कोल्ड ड्रिंक एजेंसी चलाता था और सप्लाई के लिए इन गाड़ियों का उपयोग करता था। उसका चचेरा भाई भगवान सिंह किराना दुकान संचालित करता है। दोनों परिवार गोदाम के ऊपर बने मकान में रहते थे।

पुलिस के मुताबिक हादसे के समय मनमोहन गाड़ियों में गैस भर रहा था। इसी दौरान एक सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया और आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि आग की लपटें सीधे ऊपर बने मकान तक पहुंच गईं।

उस समय दोनों परिवारों के सदस्य घर में मौजूद थे। रिश्तेदार छतर सिंह ने बताया कि सिलेंडर फटने के बाद आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे परिवार के लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।

हादसे में कोल्ड ड्रिंक एजेंसी संचालक मनमोहन पुत्र दाताराम, उनकी पत्नी सरिता (25), भगवान सिंह (37) पुत्र लक्ष्मीचंद, उनकी पत्नी नीरज, बेटा लक्ष्य (8), बेटी साक्षी (15) और अक्षरा (11) झुलस गए।

डॉ. राघवेंद्र ने बताया कि अक्षरा करीब 50 प्रतिशत तक झुलस गई थी और उसके दोनों हाथ-पैर तथा चेहरा बुरी तरह आग से प्रभावित हुए थे। आरबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं जयपुर रेफर किए गए घायलों में लक्ष्य ने रास्ते में दम तोड़ दिया। एसएमएस अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार दो घायलों की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

डीसीपी मुश्ताक ने काशीश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर किया जलाभिषेक

मोहनलालगंज, लखनऊ। सावन के पावन सोमवार पर मोहनलालगंज का प्राचीन श्री काशीश्वर महादेव मंदिर परिसर सोमवार को न केवल हर-हर...
उत्तर प्रदेश 
डीसीपी मुश्ताक ने काशीश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर किया जलाभिषेक

विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा में एमएसएमई संशोधन विधेयक 2026 पारित

नई दिल्ली। सोमवार को राज्यसभा में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई ) विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 को विपक्ष के...
राष्ट्रीय  राज्य 
विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यसभा में एमएसएमई संशोधन विधेयक 2026 पारित

युवाओं को मिलेगा एआई कौशल प्रशिक्षण और रोजगार

लखनऊ। युवाओं को रोजगार, कौशल और आत्मनिर्भर बनाने को  गति देते हुए सोमवार को आईबीएम इंडिया सीएसआर  के सहयोग से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं को मिलेगा एआई कौशल प्रशिक्षण और रोजगार

विधानसभा: चर्चा से दूर, आरोपों की बौछार 

लखनऊ। सूबे की सबसे बड़ी पंचायत यानी विधानसभा में जब सत्र आयोजित होता है तो सदस्यों को अपने क्षेत्र के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विधानसभा: चर्चा से दूर, आरोपों की बौछार 

विवादित ढांचे में जलाभिषेक करने पहुंची लाखन आर्मी, बैरिकेडिंग से रोक 

तीन थानों की पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका लखनऊ। सोमवार सावन के पहले दिन कसमंडी कलां गांव के शिव मंदिर...