दबंगों की धमकी के बीच पुलिस निगरानी में निकली बारात, प्रशासन की सख्ती से टला विवाद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भरतपुर। जिले के रूपवास इलाके के सज्जन बास गांव में दबंगों की धमकी के बाद एक बारात पुलिस सुरक्षा में निकाली गई। प्रशासन की सतर्कता और पुलिस बल की मौजूदगी के चलते विवाह कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

जानकारी के अनुसार सज्जन बास गांव निवासी एक व्यक्ति की बेटी की शादी 20 अप्रैल को तय थी। आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने बारात को मुख्य रास्ते से निकालने पर आपत्ति जताई और पुरानी परंपरा का हवाला देते हुए दूसरे रास्ते से ले जाने का दबाव बनाया।

पीड़ित परिवार के अनुसार जिस वैकल्पिक रास्ते की बात कही जा रही थी, वह कीचड़ से भरा हुआ था और बारात निकालना संभव नहीं था। मुख्य मार्ग से बारात निकालने पर झगड़े और अनहोनी की धमकी भी दी गई थी।

धमकी मिलने के बाद दुल्हन के पिता ने एसडीएम से मिलकर सुरक्षा की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। बारात निकासी से पहले ही रूपवास थाना पुलिस के करीब 15 जवान गांव में तैनात कर दिए गए।

मौके पर तहसीलदार अमित शर्मा और थानाधिकारी विनोद मीणा खुद मौजूद रहे। पुलिस की कड़ी निगरानी और प्रशासनिक सख्ती को देखते हुए विरोध करने वाले पीछे हट गए।

राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी, कई जिलों में बढ़ी गर्मी; 6 जिलों में बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में मानसून की रफ्तार धीमी, कई जिलों में बढ़ी गर्मी; 6 जिलों में बारिश का अलर्ट

पुलिस की मौजूदगी में बारात मुख्य रास्ते से ही निकाली गई और पूरे कार्यक्रम के दौरान गांव में शांति बनी रही। थानाधिकारी के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दी गई धमकी के चलते सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। प्रशासन और पुलिस के समन्वय से बिना किसी विवाद के बारात सकुशल संपन्न हो गई, जिससे दुल्हन पक्ष ने राहत की सांस ली।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरा गांव के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

प्रयागराज। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने शुक्रवार सुबह प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार चौकीदार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

बिजनौर। जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में साइकिल सवार 45 वर्षीय जागेश कुमार...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार चौकीदार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

छत्तीसगढ़ के  बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ

पीएम मोदी आज देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का करेंगे लोकार्पण। छत्तीसगढ़ के चांपा, सरोना और बालोद स्टेशन शामिल।...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ के  बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ

डिमना लेक में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक , घंटों बाद भी नहीं मिला सुराग

पूर्वी सिंहभूम। शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डिमना लेक में शुक्रवार सुबह नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में...
झारखंड 
डिमना लेक में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा युवक , घंटों बाद भी नहीं मिला सुराग

उत्तर प्रदेश

मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरा गांव के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, नवविवाहित युवक की मौत

प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

प्रयागराज। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने शुक्रवार सुबह प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार चौकीदार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

बिजनौर। जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में साइकिल सवार 45 वर्षीय जागेश कुमार...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार चौकीदार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की 69वीं वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कम्प्यूटर, डॉग स्क्वाड एवं एंटी सेबोटाज चेक प्रतियोगिता–2026...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वैज्ञानिक प्रतियोगिता का समापन, मेरठ और लखनऊ जोन का शानदार प्रदर्शन