राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले बारिश, 28 जिलों में अलर्ट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में मानसून जाते-जाते एक बार फिर रंग दिखा रहा है। गुरुवार को कई जिलों में झमाझम बारिश के बाद शुक्रवार को भी मौसम विभाग ने प्रदेश के 28 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

अजमेर, जयपुर, सवाई माधोपुर, करौली और नागौर समेत कई इलाकों में बादलों ने जमकर पानी बरसाया। कहीं करीब चार इंच तक बारिश हुई तो कहीं सड़कें पानी से लबालब हो गईं। बारिश के साथ चली ठंडी हवा ने गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को बड़ी राहत दी।

गुरुवार की बारिश ने कई शहरों की तस्वीर ही बदल दी। जयपुर के पुराने इलाकों में सड़कें जलमग्न नजर आईं तो सीकर के नवलगढ़ रोड पर भी पानी भर गया।

राजस्थान में भारी बारिश से बदला मौसम, तापमान में गिरावट ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में भारी बारिश से बदला मौसम, तापमान में गिरावट

दिनभर बादलों की आवाजाही और बारिश के दौर के बीच मौसम सुहाना हो गया। लंबे समय से गर्मी झेल रहे लोगों को अचानक बदले मौसम ने राहत की सांस लेने का मौका दिया।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के अलावा कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश मापी गई।

सवाई माधोपुर, करौली, नागौर, अजमेर और जयपुर में करीब चार इंच तक बारिश हुई। भीलवाड़ा, बूंदी, टोंक, झुंझुनूं और बीकानेर में भी करीब दो इंच तक पानी बरसा।

तेज बारिश और हवाओं का सीधा असर तापमान पर पड़ा। प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान दो से सात डिग्री तक नीचे आ गया। पिलानी, श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर, नागौर, फतेहपुर, झुंझुनूं और अजमेर में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट हुई।

बारिश के बाद मौसम ने ऐसा करवट बदला कि गर्मी के तेवर अचानक नरम पड़ गए। प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में बारिश से राहत जरूर मिली है, लेकिन पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर अलग है।

इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब 25 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में बारिश की कमी के कारण सूखे जैसे हालात बने हुए हैं और यहां दिन का तापमान अब भी 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास मापा जा रहा है।

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि राजस्थान में बारिश का यह दौर ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। 19 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही राजस्थान से मानसून की विदाई का सिलसिला भी शुरू हो सकता है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान