सिर्फ भाजपा ही दे सकती है पंजाब को तीव्र विकास, बेहतर अवसर व सुशासनः नरेन्द्र मोदी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लुधियाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब को तीव्र विकास, बेहतर अवसरों और सुशासन की आवश्यकता है और केवल भाजपा ही इन आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है। जनता की सेवा करने के लिए ईमानदार इरादे और सत्यनिष्ठा की भावना आवश्यक है। हालांकि पंजाब में वर्तमान आम आदमी पार्टी (आआपा) की सरकार में ऐसा कोई भी गुण नहीं है। इसे ‘कट्टर बेईमान पार्टी’ के नाम से जाना जाता है।

राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी विज्ञापनों के दम पर राज्य के साथ किए जा रहे विश्वासघात को छिपाने की कोशिश कर रही है। राज्य में कानून व्यवस्था बेहाल है। व्यापार करना मुश्किल है और सरेआम फिरौती मांगी जा रही है। थाने तक सुरक्षित नहीं है।

सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, रेफरी और वीएआर के खिलाफ भी खेलना पड़ा: याकिन ये खबर भी पढ़े : सिर्फ अर्जेंटीना ही नहीं, रेफरी और वीएआर के खिलाफ भी खेलना पड़ा: याकिन

पंजाब सरकार पर केंद्र सरकार की धनराशि सही दिशा में उपयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी लूट और उधार ली गई धनराशि से फल-फूल रही है। पंजाब के नाम पर ऋण लिए जा रहे हैं। राज्य का बजट इस ऋण पर ब्याज चुकाने में खर्च हो रहा है, जबकि सरकार चलाने वाले लोग उसी धन से मौज-मस्ती कर रहे हैं।

उन्होंने दिल्ली आआपा के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को मिली सजा का भी जिक्र किया और कहा कि पार्टी दिल्ली दंगे के दोषी को बचाने का प्रयास कर रही है और कोर्ट के फैसले को मत-मजहब के नजरीये से देख रही है। गुजरात में पार्टी के एक विधायक को सरकारी अधिकारियों से मारपीट और वसूली के मामले में 7 साल की सजा मिली। पंजाब में स्वास्थ्य मंत्री को रिश्वत के आरोप में हटाया गया, जबकि कई अन्य नेताओं पर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं।

प्रधानमंत्री ने लोगों को राज्य में फैली नशे की समस्या के प्रति आगाह किया। उन्होंने कहा कि पंजाब का भविष्य सुनियोजित तरीके से नष्ट किया जा रहा है। नशीले पदार्थों के तस्कर बेखौफ होकर घूम रहे हैं, जबकि युवा नशे की लत के चंगुल में और भी गहरे धंसते जा रहे हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने आआपा के साथ ही अकाली दल और कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस में पार्टी नेतृत्व को लेकर ही संघर्ष बना हुआ है ऐसे में पंजाब के हित में काम किस प्रकार होगा। पंजाब में असली बदलाव भाजपा ही ला सकती है। पंजाब को विकसित, आत्मनिर्भर बनाने का काम भाजपा ही करेगी।

पंजाब के विकास में केंद्र की ओर से किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में भले ही भाजपा की सरकार नहीं है लेकिन पार्टी अटूट प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार राज्य की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि आज दौलतपुर चौक और करतौली के बीच नई लाइन भी शुरू हुई है। करतौली से अंबाला के बीच नई रेल सेवा को भी हरी झंडी दिखाई गई है। आज ही लुधियाना बायपास का शिलान्यास, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के एक सेक्शन का लोकार्पण हुआ है।

उन्होंने कहा कि जालंधर कैंट स्टेशन जाने पर हमें एहसास होगा कि हमारा देश वास्तव में एक विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। जालंधर कैंट स्टेशन का आधुनिकीकरण हो चुका है और इसकी क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसी प्रकार आनंदपुर साहिब, मुक्तसर और साहिबजादा अजीत सिंह नगर के स्टेशन भी आधुनिक हो चुके हैं। उन्होंने कहा, “हमारे नए रेलवे स्टेशन भी व्यापार और व्यवसाय के केंद्र बन रहे हैं... ये 'अमृत भारत' स्टेशन हमारी विरासत और सांस्कृतिक धरोहर की झलक पेश करते हैं।”

इस दौरान मोदी ने केंद्र में उनकी सरकार के दौरान रेलवे में हुए कायाकल्प की तुलना पिछली सरकारों के कालखंड से की। उन्होंने कहा, “जो काम आज हो रहे हैं, वो काम तो 30-40 वर्ष पहले हो जाने चाहिए थे लेकिन पहले की सरकारों की प्राथमिकता में ये काम था ही नहीं।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार नई ट्रेनों की झूठी घोषणा करके आराम से बैठ जाती थी। हमारे रेलवे स्टेशनों को कांग्रेस ने अपने हाल पर छोड़ दिया था। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1300 से ज्यादा स्टेशनों को आधुनिक बनाया जा रहा है, इनमें से कई स्टेशनों पर काम पूरा हो गया है। आज ऐसे ही 75 स्टेशनों का कायाकल्प हो चुका है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम अपने पूर्वजों से प्रेरणा लेकर और उनका सम्मान करके ही एक सशक्त राष्ट्र बन सकते हैं। इसी नेक भावना के साथ आदमपुर हवाई अड्डे का नाम ‘श्री गुरु रविदास जी महाराज हवाई अड्डा’ और चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम अब ‘शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा’ रखा गया है।

प्रधानमंत्री ने पंजाब के युवाओं से खेलों में आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि 'खेलो इंडिया' अभियान और नई खेल नीति उनके लिए बड़े अवसर लेकर आई है। उन्होंने जालंधर के खेल उद्योग की सराहना की और ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड से हुए समझौतों का लाभ उठाकर वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने का आग्रह किया।

अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने पंजाब के महान सपूत सरदार तेजा सिंह समुंद्री को श्रद्धांजलि दी। उनका आज 100वां शहादत दिवस है। उन्होंने कहा कि सरदार तेजा सिंह ने अंग्रेजी शासनकाल में सिख हितों की रक्षा के लिए अनेक आंदोलन किए। उन्होंने अपना पूरा जीवन मातृभूमि की सेवा में समर्पित कर दिया। आज से शुरू हो रहे उनके शहादत दिवस कार्यक्रमों से लोगों को प्रेरणा मिलेगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

क्या भाजपा के राज में अब नोटों का भी प्राइवेटाइजेशन हो जाएगा? अखिलेश 

लखनऊ। मुद्रा बनाने के लिए उपयोग की जाने लाली ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण और सप्लाई के लिए भारतीय...
उत्तर प्रदेश 
क्या भाजपा के राज में अब नोटों का भी प्राइवेटाइजेशन हो जाएगा? अखिलेश 

मानसिक तनाव में युवक ने जन्मदिन के दिन लगाई फांसी, परिजनों में शोक की लहर

इसी दौरान घर में कुछ कहासुनी हुई लखनऊ। चिनहट में 27 वर्षीय युवक ने अपने जन्मदिन पर फांसी लगाकर आत्महत्या...
उत्तर प्रदेश 
मानसिक तनाव में युवक ने जन्मदिन के दिन लगाई फांसी, परिजनों में शोक की लहर

साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को वापस कराई गई 10000 रु0 की धनराशि

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम के तहत साइबर अपराधों *घटना...
उत्तर प्रदेश 
साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को वापस कराई गई 10000 रु0 की धनराशि

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में अहम पहल

लखनऊ। एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। समय पर लगाया गया एचपीवी टीका इस कैंसर की रोकथाम का...
उत्तर प्रदेश 
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में अहम पहल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, पांच आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस प्रशासन में बदलाव करते हुए शुक्रवार को पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 