सोलापुर में कार नाले में गिरने से 2 की मौत, 6 घायल

सोलापुर में कार नाले में गिरने से 2 की मौत, 6 घायल

मुंबई। सोलापुर जिले में सोलापुर-मंगलवेढ़ा हाइवे पर कामटी के पास गुरुवार को सुबह एक कार नाले में पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। इस घटना में सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार सोलापुर जिले के गोनेवाड़ी में रहने वाले करीब आठ लोग आज सुबह तुलजापुर से अपने गांव की ओर कार से लौट रहे थे। कामटी के पास इन लोगों की कार अचानक किसी पत्थर से टकराई और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इस घटना में प्रदीप सुरेश क्षीरसागर (20) और नेताजी अंकुश कराले (23) की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सफर कर रहे रोहित अशोक माने (14), रोहित दिलीप कसबे (20), साधन मोहन मसल (29), सोहेल राजू मुलानी (32), महेश भारत बंदगर (17) वैभव अर्जुन हजारे (24) घायल हो गए। इस घटना की छानबीन कामटी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

 

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आईपीएस का तबादला, टी कंडासामी बने एडीजी अभियान आईपीएस का तबादला, टी कंडासामी बने एडीजी अभियान
रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के 46 आईपीएस का तबादला किया है, जबकि दो आईपीएस को अतिरिक्त प्रभार दिया गया...
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से दिए निर्देश
28 को रांची पहुंचेगी वित्त आयोग की टीम 
स्केटिंग के जरिए पहुंचेंगे बाबा केदारनाथ के दरबार
मंदिर में अर्पित फूलों और बेलपत्रों से स्थानीय महिलाएं हो रहीं आत्मनिर्भर
मुख्यमंत्री सारणी में करेंगे 464.55 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमि पूजन
रांची समर कैंप में छात्राओं ने सीखा वेजिटेबल और फ्रूट बास्केट बनाना